ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

गायत्री महायज्ञ की निकली कलश शोभा यात्रा,उमड़ा आस्था का शैलाब.




महराजगंज- सदर तहसील अंतर्गत कृतपिपरा ग्राम सभा में शांतिकुंज के तत्वावधान में गायत्री पंच कुंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया।गायत्री पंचकुंडीय महायज्ञ कलश स्थापना के साथ प्रारंभ हो गया। बुधवार को कलश सह शोभा यात्रा गायत्री परिजन प्रियंका नायक के घर से गाजे बाजे के साथ निकाली गई। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से गिदहा ,फुलवरिया,इमलिया आदि गावों का भ्रमण करते हुए नहर नारायणी शाखा पर पहुंचा। वहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच यज्ञ आचार्य  ने जलभरी का अनुष्ठान कराया। श्रद्धालु कलश लेकर यज्ञ स्थल पहुंचे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ मंडप में कलश की स्थापना की गई। यज्ञ के आयोजनकर्ताओं मे गायत्री शक्तिपीठ महिला मण्डल महराजगंज ने बताया कि यहां वेद माता गायत्री सहित देवी देवताओं की  प्रतिष्ठापित किया जाना है। गुरुवार को देवी पूजन के साथ सुबह वैदिक मंत्रों से हवन कार्यक्रम होगा। यज्ञ अनुष्ठान को सफल बनाने में गायत्री शक्तिपीठ महराजगंज के परिजन  सहित अन्य ग्रामीण भी जुटे हुए हैं।

             प्रभारी महराजगंज

                कैलाश सिंह.

Post a Comment

Previous Post Next Post