ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

लख रुपिये ईनामी नक्सली राजेश यादव उर्फ बिहड़ यादव महाराष्ट्र से भये गिरफ्तार-जाने कैसे ?




संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।


ATHNEWS11GROUP-वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशानुसार गया जिले में अपराध नियंत्रण हेतु गया पुलिस द्वारा जिला में कुख्यात नक्सलियों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी हेतु लगातार विशेष छापामरी अभियान चलाया जा रहा है। जिले के कुख्यात नक्सली में शामिल राजेश यादव उर्फ बिहड़ यादव के गिरफ्तारी हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक, गया के मार्गदर्शन एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, टिकारी के नेतृत्व में, कोंच थानाध्यक्ष, कोंच थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी  कर्मी एवं STF, गया के पुलिस पदाधिकारी कर्मी को शामिल कर एक विशेष टीम का गठन किया गया था। उक्त कुख्यात नक्सली की गिरफ्तारी हेतु गया पुलिस के द्वारा पारंपरिक तथा तकनीकी माध्यमों से सूचना संकलित कर लगातार छापामारी की जा रही थी। साथ ही उक्त अपराधकर्मी राजेश यादव उर्फ बिहड़ यादव के उपर 1,00000/-रू० का ईनाम की घोषणा भी कराई गई थी। इसी क्रम में उक्त गठित विशेष टीम को आसूचना प्राप्त हुई कि जिला के कुख्यात नक्सली में शुमार 1,00000/-रू० का ईनामी नक्सली राजेश यादव उर्फ बिहड़ यादव जो वर्तमान में कई कांडो में फरार चल रहा है वो अभी महाराष्ट्र में छीप कर रह रहा है।उक्त सूचना के सत्यापन


एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु गया पुलिस की विशेष टीम के रायगढ़ जिला (महाराष्ट्र) के महाड़ थानान्तर्गत MIDC एरिया में पहुँची तो एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया, पकड़ाए व्यक्ति का नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम राजेश यादव उर्फ बिहड़ यादव, पि० तिलकधारी यादव, सा० नेवधी, थाना कोंच जिला गया बताया। तत्पश्चात उक्त व्यक्ति को विधिवत गिरफ्तार कर कोंच थाना लाया गया।उल्लेखनीय है कि दिनांक-15/01/2014 को डुमरिया थानान्तर्गत सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था, उसी दौरान नक्सलियों के द्वारा डायनोपैक में आल लगा दिया गया एवं वहाँ के कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देते हुए सड़क निर्माण कार्य को बंद करा दिया गया। जिस संबंध में कोंच थाना कांड संख्या-05/14, दिनांक-15/01/2014, धारा-147/149/427/435/506 भा०द०वि०, 17 सी०एल०ए० एक्ट एवं 13/16/18/20 
यू०ए०पी०ए० एक्ट दर्ज किया गया था। उक्त कांड में पकड़ाए नक्सली राजेश यादव उर्फ बिहड़ यादव की संलिप्तता पाई गई थी, जो गिरफ्तारी के भय से फरार चल रहा था।अन्य अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है।

गिरफ्तार अपराधी का नाम  पता ----

राजेश यादव उर्फ बिहड़ यादव, पि० तिलकधारी यादव, सा० नेवधी, थाना कोंच जिला गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post