ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति , ओबसी एवं अल्पसंख्यक समुदाय के कर्मचारियों पर अत्याचार बंद हो -रघुराई राम ..




 श्री बंशीधर नगर डिविजन रिपोर्टर  :- रवींद्र कुमार। 


गढ़वा 3 मार्च 2025 -गढ़वा जिला में हाल के दिनों में अनुसूचित जाति एवं जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक समुदाय के कर्मचारियों पर अत्याचार बढ़ा है इसे बंद होना चाहिए । इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। यह बातें बामसेफ के पूर्व स्टेट को आर्डिनेटर एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ के गढ़वा जिला अध्यक्ष रघुराई राम ने निलाम्बर पिताम्बर बहुद्देशीय भवन टाऊन हांल गढ़वा में  गुरू रविदास जयंती के ६४८वीं जयंती के अवसर बामसेफ जिला ईकाई गढ़वा की ओर से आयोजित "गुरु रविदास जयंती,बाबा साहब डाक्टर भीमराव अम्बेडकर जयंती एवं मान्यवर कांशीराम जी के जयंती की प्रासंगिकता"  कार्यक्रम का अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि गैर बराबरी पर आधारित सामाजिक एवं आर्थिक व्यवस्था को बदलकर समता  मूलक समाज व्यवस्था के निर्माण लिए स्थापित बहूजन मिशन  को आगे बढ़ाने के लिए संघर्ष करने वाले गुरुओं एवं महापुरुषों के जीवन संघर्षों से प्रेरणा लेकर उनके बताए गये रास्ते पर चलने की जरूरत है। कार्यक्रम के पूर्व महात्मा फूले, शाहूजी महाराज, पेरियार रामास्वामी नायकर,नारायणा गुरु, बिरसा मुंडा, बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर,संत गाडगे,  बाबा चोहरमल एवं मान्यवर कांशीराम जी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया गया।


संविधान के प्रस्तावना  का शपथ लेकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का संचालन बामसेफ के जिला संयोजक शिवनाथ राम एवं गौतम कुमार ने किया। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि के रूप में बसपा के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष  पुनीत कुमार अम्बेडकर ने संबंधित किया। स्वागत भाषण बामसेफ के पूर्व जिलाध्यक्ष नथुनी राम ने दिया। कार्यक्रम को नन्दा पासवान , ज्ञानी राम, सुनील कुमार गौतम, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि दिनेश कुमार, बसपा जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार, डाक्टर राजेश कुमार, विद्यार्थी कुमार,भरदूल राम, गोपाल राम, शिवशंकर मेहता,कुन्दन चंद्रवंशी, उमाशंकर राम , लक्ष्मी राम,मनू राम शिवशंकर राम, मुन्ना कुमार भारती,दिलिप कुमार, सच्चिदानंद पासवान, जितेंद्र राम, रामदेव राम, सुनिता देवी, विपिन कुमार, रामनाथ राम,ललन भुइयां, विनय कुमार सिंह,मटुकी सिंह,अनुज सिंह, रामनाथ राम, निर्मल कुमार भारती, संजय राम, शिवशंकर राम, मोहन राम, सतेन्द्र राम,जीतन राम,नितिश कुमार राम, बटेश्वर राम,लालमन राम , महेश्वर राम,विक्रमा राम, रामचन्द्र राम, लालेश्वर राम, मोतीराम, कुन्दन राम,मदन राम, सुनय राम आदि ने संबोधित किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post