ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

भजन सम्राट संजय पांडेय के मधुर भजनों पर झूमते और तालियां बजाते रहे दर्शक।




 महराजगंज-घुघली विकास खंड के भुवनी गांव स्थित प्राचीन काली मंदिर के प्रांगण में बीती रात नवनिर्मित मंदिर में जगत जननी मां जगदम्बा प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा एवं शतचंडी महायज्ञ के मौके पर पर प्रसिद्ध भजन गायक संजय पांडेय के भजनों पर दर्शक झूम उठे।  गायक संजय पांडेय ने एक से बढ़कर एक भोजपुरी और हिंदी के भजनों की प्रस्तुति कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके भजनों की मिठास भरे बेहतरीन प्रस्तुति ने दर्शकों को इस कदर आनंदित कर दिया कि वे उनके साथ कार्यक्रम की समाप्ति तक गाते रहे, गुनगुनाते रहे और तालियां बजाते रहे।

कार्यक्रम में भजन गायक श्री पांडेय द्वारा निबिया के डारि मैया झूलेली झुलुअवा की सराहनीय प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन यज्ञ के मुख्य यजमान एवं संस्थापक अध्यक्ष श्रीदेव उपाध्याय ने किया। उन्होंने भजन की बेहतरीन प्रस्तुति पर गायक श्री पांडेय को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर सुमन देवी, विष्णुदेव उपाध्याय, उमा देवी, भूदेव उपाध्याय, राजेश सिंह, सुदामा मद्धेशिया, विश्व हिंदू महासंघ के जिला प्रभारी एवं जोगिया मठ के महंत बालकदास, शिक्षक सौमित्र पांडेय, शिक्षक एवं कवि आनंद सिंह मनभावन, रामानुज पाठक,  हिमांशु पांडेय, प्रियंबद उपाध्याय, शिव कुमार उपाध्याय, देवांश उपाध्याय, प्रखर उपाध्याय, सरिता दुबे, आनंद गुप्ता, बिरजू साहनी, विजय यादव, जितेंद्र सिंह, सोनू, कृष्ण कुमार उपाध्याय उपस्थित रहे।

            प्रभारी महराजगंज 

               कैलाश सिंह। 

Post a Comment

Previous Post Next Post