ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

12वीं में फेल युवक ने लगाई फांसी,परिजनों में छाई मातम.



महराजगंज -जिले के कोल्हूई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़गो निवासी 22 वर्षीय संजय वरुण ने परीक्षा में असफल होने के चलते मुंबई में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।खबर के अनुसार, संजय वरुण 12वीं की परीक्षा देने के बाद पारिवारिक स्थित कमजोर होने का कारण मुंबई के पनवेल में रोजी-रोटी के चक्कर में कुछ काम सीखने चला गया था। शुक्रवार को रिजल्ट आया तो संजय वरुण फेल हो गया ।जिसके बाद उसने मुंबई में ही अपने रूम में फांसी का फंदा लगा कर मौत को गले लगा लिया।

जानकारी के अनुसार, कोल्हूई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़गो निवासी संजय वरुण पुत्र बरसाती इस साल इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल हुआ था। वह पढ़ाई पूरी करने के साथ ही परिवार की आर्थिक मदद के लिए कुछ समय पहले मुंबई चला गया था। मुंबई में रहकर वो मजदूरी कर अपने परिवार की रोजी-रोटी का सहारा बना हुआ था। शुक्रवार को परीक्षा का परिणाम आने पर जब उसे पता चला कि वह फेल हो गया है, तो वह मानसिक रूप से टूट गया।


परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़:-

बताया जा रहा है कि संजय बोर्ड परिणाम को लेकर काफी उम्मीदें लगाए हुए था। लेकिन जब उसे पता चला कि वह परीक्षा में फेल हो गया है, तो परिणाम के कुछ ही समय बाद मुंबई में उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दुखद घटना की सूचना जब परिजनों को मिली, तो पूरे परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता और अन्य रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।

          प्रभारी महराजगंज 

             कैलाश सिंह.

Post a Comment

Previous Post Next Post