संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATHNEWS 11GROUP -दिनांक 25/4/2025 को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में गया पुलिस के द्वारा जिला में साइबर फ्रॉड करने में संलिप्त अपराधकर्मियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष अभियान चालाया जा रहा है, साथ ही आम जनता को साइबर अपराध से बचाने के लिए लगातार जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे है, इसी क्रम में।
दिनांक-25/04/20285 को गया पुलिस को सूचना मिली की ग्राम मोचारिम स्थित एक मकान में कुछ लोगों द्वारा संगठित गिरोह बनाकर आम लोगों के साथ साइबर ठगी की जा रही है।वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु नगर पुलिस अधीक्षक, गया के मागर्दशन एवं नेतृत्व में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बोधगया तथा पुलिस उपाधिक्षक सह थानाध्यक्ष साईबर थाना के संयुक्त नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। बोधगया थाना, साईबर थाना एवं तकनीकी शाखा, गया के अन्य पुलिस पदाधिकारी कर्मी को शामिल किया गया।गठित विशेष टीम के द्वारा प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु ग्राम मोचारिम स्थित उक्त मकान के पास पहुँचकर छापेमारी की गई तो दो मंजिला मकान से कुछ व्यक्ति इधर-उधर भागने लगे। सशस्त्र बल के सहयोग से घेराबंदी कर 08 व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। पकड़ाए सभी व्यक्ति का नाम व पता पुछने पर अपना नाम व पता 01. उपेन्द्र कुमार, पि० रामभुवाल यादव, सा० गांगी खरने, 02. विनय कुमार, पि० कृष्णा प्रसाद, सा० बभनदेव टोला महकमपुर, 03. सुनील कुमार वर्मा, पि० शिवनंदन प्रसाद महतो, सा० महकमपुर, 04. मनीष कुमार, पि० भोला यादव, सा० खड़ने, चारों थाना बाराचट्टी, 05. विराट जैकर, पि० मुर्गेश्वर यादव, सा० बारा, थाना म०वि०वि०, 06. अभिषेक कुमार, पि० बिरेन्द्र कुमार वर्मा, सा० परसावा कला टोला गोविन्दपुर, थाना गुरूआ, 07. रौशन कुमार, पि० विजय, सा० अम्बा, थाना बोधगया, सभी जिला गया, 08. आजाद कुमार, पि० सुखदेव चौहान, सा० रफीगंज पाठक टोला, थाना रफीगंज, जिला औरंगाबाद बताया। तत्पश्चात पकड़ाए सभी व्यक्ति का विधिवत तलाशी लिया गया तो तलाशी के क्रम में 01. उपेन्द्र कुमार के पास दो स्मार्ट मोबाईल एवं दो कीपैड मोबाईल 02. विराट जैकर के पास से दो स्मार्ट मोबाईल, एक कीपैड मोबाईल एवं एक नोट बुक जिसके अन्दर लेनदेन का विवरणी अंकित पाया गया 03. अभिषेक कुमार के पास से एक स्मार्ट मोबाईल, एक कीपैड मोबाईल, एक नोट बुक जिसके अन्दर लेनदेन का विवरणी अंकित पाया गया एवं एक नियुक्ती पत्र 04. आजाद कुमार के पास से दो स्मार्ट मोबाईल, एक कीपैड मोबाईल एवं एक नोट बुक जिसके अन्दर लेनदेन का विवरणी अंकित पाया गया 05. विनय कुमार के पास से दो स्मार्ट मोबाईल, एक कीपैड मोबाईल, एक चेक बुक एवं पाँच ए०टी०एम० कार्ड 06. सुनील कुमार वर्मा के पास से दो स्मार्ट मोबाईल, दो कीपैड मोबाईल एवं एक नोट बुक जिसके अन्दर लेनदेन का विवरणी अंकित पाया गया 07. मनीष कुमार के पास से दो स्मार्ट मोबाईल, एक कीपैड 08. रौशन कुमार के पास से दो स्मार्ट मोबाईल, एक कीपैड मोबाईल बरामद हुआ। पकड़ाए अभियुक्तों ने पुछताछ के क्रम में बताया कि ये लोग यहाँ किराये पर रूम लेकर रहे रहे थे। यहाँ से आम लोगों को कॉल करके विदेश भेजने का प्रलोभन देते थे तथा फर्जी दस्तावेज दिखाकर भेजकर उनसे पैसे का ठगी करते थे। इस संबंध में साइबर थाना कांड सं0-26/25, दिनांक-26/04/2025, धारा-318(4)/319(2)/336(3)/340 (2) बी०एन०एस० एवं 66 (सी)/66 (डी) दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। पकड़ाए सभी अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है।अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता ।
उपेन्द्र कुमार, पि० रामभुवाल यादव, सा० गांगी खरने,
विनय कुमार, पि० कृष्णा प्रसाद, सा० बभनदेव टोला महकमपुर,
सुनील कुमार वर्मा, पि० शिवनंदन प्रसाद महतो, सा० महकमपुर,
मनीष कुमार, पि० भोला यादव, सा० खड़ने, चारों थाना बाराचट्टी,
विराट जैकर, पि० मुर्गेश्वर यादव, सा० बारा, थाना म०वि०वि०,
अभिषेक कुमार, पि० बिरेन्द्र कुमार वर्मा, सा० परसावा कला टोला गोविन्दपुर, थाना गुरूआ,रौशन कुमार, पि० विजय, सा० अम्बा, थाना बोधगया, सभी जिला गया,आजाद कुमार, पि० सुखदेव चौहान, सा० रफीगंज पाठक टोला, थाना रफीगंज, जिला औरंगाबाद
बरामद सामान :-
मोबाईल-24
रजिस्टर-08
ए०टी०एम० कार्ड-05
चेकबुक-01
प्राथमिकी दर्ज होने के 08 घंटे के अन्दर डकैती कांड में संलिप्त 03 अभियुक्तों को 01 देशी पिस्टल एवं 11 जिंदा कारतुस के साथ गिरफ्तार ।
दिनांक 22/04/2025 के रात्रि में डायल 112, बाराचट्टी थाना को सुचना प्राप्त हुई कि छिनरी पुल के पास अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा लूटपाट के क्रम में एक व्यक्ति को गोली मार कर घायल कर दिया गया है।प्राप्त सूचना से वरीय पुलिस पदाधिकारी को अवगत कराते हुए थानाध्यक्ष बाराचट्टी थाना के द्वारा तत्क्षण घटनास्थल पर पहुँच कर घटनास्थल को संरक्षित किया गया तथा घायल व्यक्ति को ईलाज हेतु ए.एन. एम.एम.सी.एच गया भेजा गया।इस संबंध में वादी के फर्दबयान के आधार पर बाराचट्टी थाना कांड संख्या 150/25 दिनांक-25/04/2025 धारा 311/312 बी.एन.एस दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पुलिस अधीक्षक, गया के मार्गदर्शन एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शेरघाटी-2 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। साथ ही एफ०एस०एल० एवं तकनीकी टीम को भी घटनास्थल पर साक्ष्य संकलन हेतु भेजा गया।
विशेष टीम के द्वारा तकनीकी अनुसंधान एवं आसूचना संकलन कर लगातार छापामारी करते हुए इस कांड में संलिप्त अभियुक्त 01. विनय कुमार, पि० बालकिशुन यादव, सा० पिपराही, थाना बाराचट्टी, जिला गया को गिरफ्तार किया गया। पकड़ाए अभियुक्त विनय कुमार ने इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि ये अपने सहयोगियों के साथ इस घटना को अंजाम दिए थे, जिसमें इनलोगों के द्वारा सिर्फ 01 मोबाईल लूटा गया था। उत्ती क्रम में इनके एक सहयोगी सूर्यदेव सिंह के द्वारा गोली चलाया गया था।पकड़ाए अभियुक्त विनय कुमार के निशानदेही पर ग्राम सोमिया में छापेमारी कर इस कांड में संलिप्त अनियुक्त 02. गुड्डु कुमार, पि० सीताराम यादव, सा० सोमिया, थाना बाराचट्टी, जिला गया एवं ग्राम भोक्ताडीह में छापेमारी कर इस कांड में संलिप्त अभियुक्त 03. सूर्यदेव सिंह, पि० सुरेंद्र सिंह, सा० डंगरा दोनों थाना बाराचट्टी, जिला गया को गिरफ्तार किया गया।
तत्पश्चात पकड़ाए अभियुक्त सूर्यदेव सिंह के निशानदेही पर एक लाल रंग के गमछे में लपेटा हुआ एक देशी पिस्टल जिसे अनलोड करने पर 06 जिंदा कारतूस तथा गमछे के एक कोने में बंधा हुआ 05 जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
बरामद अवैध आग्नेयास्त्र के संबंध में बाराचट्टी थाना कांड संख्या 152/25 दिनांक 26/04/2025 घारा 25 (1-बी) ए/26 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
पकड़ाए अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता ।
विनय कुमार, पि० बालकिशुन यादव, सा० पिपराही,
गुड्डु कुमार, पि० सीताराम यादव, सा० सोमिया,सूर्यदेव सिंह, पि० सुरेंद्र सिंह, सा० डांग, तीनों थाना बाराचट्टी, जिला गया।
बरामद सामान ।
देशी पिस्टल-01
जिंदा कारतुस-11

