ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

अन्तर्राज्यीय कछुआ तस्कर टरटल सॉल्ट सेल प्रजाति के बड़ा साईज का 27 कछुआ के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार।




संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।


ATHNEWS 11GROUP -दिनांक-15/04/2025 को रेल थाना बक्सर से गाड़ी सं0-15734 डाउन फरक्का एक्सप्रेस में प्रतिनियुक्त मार्गरक्षी दल के कर्मियों द्वारा कोच सं० एस-2 में चेकिंग के क्रम में शौचालय के पास चार व्यक्तियों को सात पिट्दु बैग एवं एक झोला लिए हुए पाया गया। उक्त पिट्दू बैग एवं झोला से दुर्गंध आ रहा था। पुलिस बल द्वारा उन व्यक्तियों से उक्त सभी पिट्दु बैग एवं झोला के संबंध में पूछताछ करने पर कोई संतोषजनक जबाब नहीं दिया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उक्त सभी पिट्ठु बैग एवं झोला में कछुआ होना बताया गया है। उक्त व्यक्तियों के नाम पता पूछने पर क्रमशः 01. रेहानका उम्र लगभग 31 वर्ष पति विनोद, सा०-महीसुआ केनोर, थाना-हनुमानगंज, जिला-सुल्तानपुर (उ०प्र०), 02. विनोद उम्र लगभग 35 वर्ष पिता असफल, सा०-महीसुआ केनोर, थाना-हनुमानगंज, जिला-सुल्तानपुर (उ०प्र०), 03. उमेश उम्र लगभग 19 वर्ष पिता मिथुन, सा०-महीसुआ केनोर, थाना-हनुमानगंज, जिला-सुल्तानपुर (उ०प्र०) एवं 04. एक विधि-विरुद्ध बालक पाया गया। विधिवत जमा तलाशी लिये जाने के क्रम में उसके पास के सभी पिट्टु बैग एवं झोला से इंडियन सॉल्ट सेल टरटल प्रजाति के उच्च कोटि के बड़ा साईज का कुल 27 पीस कछुआ बरामद किया गया। पूछताछ के क्रम में बताया गया कि उक्त सभी कछुआ को सुल्तानपुर (उ०प्र०) से बंगाल ले जा रहे थे। इस संबंध में रेल थाना आरा कांड सं0-56/25 दिनांक-15/04/2025 धारा 325/303(2) BNS एवं 2, 9, 39 Wild Life Protection Act 1972 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।


गिरफ्तार अभियुक्त का नाम।


01. रेहानका उम्र लगभग 31 वर्ष पति विनोद, सा०-महीसुआ केनोर, थाना-हनुमानगंज, जिला-सुल्तानपुर (उ०प्र०)।

02. विनोद उम्र लगभग 35 वर्ष पिता असफल, सा०-महीसुआ केनोर, थाना-हनुमानगंज, जिला-सुल्तानपुर (उ०प्र०)।

03. उमेश उम्र लगभग 19 वर्ष पिता मिथुन, सा०-महीसुआ केनोर, थाना-हनुमानगंज,

जिला-सुल्तानपुर (उ०प्र०)।

04. एक विधि-विरूद्ध बालक

बरामद सामानः-

कुल 27 पीस इंडियन सॉल्ट सेल टरटल प्रजाति के कछुआ (कुल अनुमानित राशि लगभग 15-20 लाख)


टीम का नामः-

01. पु०अ०नि० रणधीर कुमार, रेल थानाध्यक्ष, आरा।

02. स०अ०नि० रविन्द्र कुमार गुप्ता, रेल थाना आरा।

03. हव०/ किरण देवी केड़िया, रेल थाना बक्सर।

04. सि०/159 अमरजीत पासवान, रेल थाना बक्सर।

05. म०सि०/741 रागिनी कुमारी, रेल थाना बक्सर।

06. म०सि०/294 अमृता कुमारी, रेल थाना बक्सर।

07. सि0/523 रामावतार गुप्ता, रेल थाना आरा।

08. सि०/84 रंजीत कुमार, रेल थाना आरा।

09. सि0/261 रंजन कुमार, रेल थाना आरा।

10. गृ०२०/103099 गुड्डू कुमार, रेल थाना आरा।

Post a Comment

Previous Post Next Post