संजय तिवारी।
सासाराम (रोहतास) मीरा कुमार सोसल जस्टिस फोरम के तत्वावधान में पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम के 117 वाँ जन्मदिन पर शनिवार को सासाराम में स्थापित आदमकद मूर्ति पर कांग्रेस नेताओं ने माल्यार्पण कर बाबूजी को नमन किया और दी श्रद्धांजलि। माल्यार्पण करने वालों में मुख्य रूप से कांग्रेस सहकारिता विभाग के प्रदेश महासचिव राजेंद्र पासवान, धनंजय कुमार मेहता, राधा सिंह ,नेहा नटराज, श्रीभगवान सिंह, शिव जग्गीराम, रामनारायण राम, सत्यनारायण स्वामी, सुनील कुमार पप्पू, जगरोपण सिंह आदि मौजूद थे। मौके पर कांग्रेस सहकारिता विभाग के प्रदेश महासचिव राजेंद्र पासवान ने कहा कि बाबू जगजीवन राम दलित पिछड़ों के मसीहा थे। वे जीवन पर्यंत सासाराम के सांसद रहे। वे उप प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री, रेल मंत्री, श्रम मंत्री सहित कई मंत्रालयों का कार्यभार बखूबी निभाई। करमचट डैम, दुर्गावती जलाशय एवं जगजीवन नहर उन्हीं का देन है। कैमूर, रोहतास के असिंचित भूमि को सिंचित करने का काम किया। बाबूजी अपने कार्यकाल में विकास की गंगा बहा गए हैं। अपना अमिट छाप छोड़ गए हैं। वे सदा याद किए जाएंगे।
