ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

रेल पुलिस पटना द्वारा अवैध शराब की तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के नौ अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।





संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।



ATHNEWS 11ग्रुप-दिनाक-13/04/25 दिनांक-08/04/25 को गाड़ी सं0-14224 बुद्ध पूर्णिमा एक्स० में प्रतिनियुक्त मार्गस्क्षी दल द्वारा गया से पटना के लिये प्रस्थान किये। मार्गरक्षण के क्रम में समय करीब 03:50 बजे गाड़ी परसा रेलवे स्टेशन के सिपारा रेलवे गुमटी के पास गाड़ी चैन पुलिंग कर 15-20 के संख्या में शराब तस्करों द्वारा शराब का खेप गाड़ी से उतारते हुये पाया गया। मार्गरक्षी दल के कर्मियों द्वारा शराब तस्करों को पकड़ने की कोशिश किया गया। जिस पर गाली-गलौज एवं पत्थरवाजी करते हुये 198.500 लीटर विदेशी शराब छोड़कर भागने में सफल रहे। इस संबंध में 06 नामजद अभियुक्त एवं 03 अज्ञात के विरूद्ध रेल थाना पटना जं० कांड सं0-244/25, दिनांक-08/04/25, धारा-191 (2) 191 (3)/190/132/109 बी०एन०एस० एवं 30 (a) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम-2022 दर्ज किया गया। कांड के गंभीरता को देखते हुये अपर पुलिस अधीक्षक (मु०) रेल पटना के नेतृत्व में (SIT) का गठन किया गया। तथा कांड के नामजद अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु जगह-जगह छापेमारी प्रारंम्भ किया गया।

दिनांक-12/04/25 को रेलवे स्टेशन पटना जं० पर मोबाईल चोरी, लैपटॉप चोरी, चैन स्नैचर, अटैची लिफ्टर, एवं अन्य अपराधों के रोकथाम हेतु विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में प्लेटफार्म सं0-01 के आर०पी०एफ० पोस्ट के पास छः व्यक्ति का एक दल अपने साथ दो पिठु बैग लिये आ रहे थे। जो पुलिस बल को देखकर भागने लगे। पुलिस बल को संदेह होने पर भाग रहे व्यक्त्तियों को घेरा बंदी कर पकड़ा गया। पकड़ाये व्यक्तियों से भागने के संबंध में पुछ-ताछ करने पर कोई संतोषजनक जवाव नही दिया गया। नाम-पता पुछने पर अपना-अपना नाम क्रमशः 01 अमित कुमार उम्र 26 वर्ष पि०-संजय कुमार, सा०-सबजपुरा, थाना-फलवारीशरीफ, जिला-पटना। 02. अजय कुमार उम्र 28 वर्ष पि०-विनोद कुमार, सा०+थाना-खगौल, जिला-पटना। 03. संतोष यादव उम्र 20 वर्ष पि०-नगेन्द्र यादव, सा०-गरारी मटिया, थाना-कोंच, जिला गया। 04. संतोष कुमार उम्र 24 वर्ष पि०-हरेन्द्र महतो, सा०-शेरपुर, वार्ड नं0-11, थाना-मनेर, जिला-पटना। 05. श्याम कुमार उम्र 18 वर्ष पि०-दिनेश यादव, सा०-गोरिया मठ वार्ड नं0-18, थाना-जक्कनपुर, जिला-पटना एवं 06 आदित्य कुमार उम्र 19 वर्ष पि०-तपेश्वर सहनी, सा० राजीव नगर रोड नं0-24 शिव शक्ति कॉलोनी, थाना-राजीवनगर, जिला-पटना बताया गया। जमा तलाशी लिये जाने के क्रम में उसके पास के दोनो पिठु बैग से कुल-29.250 लीटर विदेश शराब एवं उन लोगों के पास से कुल 06 स्क्रीन ट्व मोबाईल बरामद किया गया। इस संदर्भ रेल थाना पटना जं० कांड सं0-251/25, दिनांक-12/04/25, धारा-30 (a) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम-2022 दर्ज किया गया।


दिनांक-08/04/25 को घटित घटना के संदर्भ में पकड़ये अभियुक्त संतोष कुमार से पुछ-ताछ करने पर अपना संलिप्ता को स्वीकार किया गया। तथा उसके निशान्देही पर उक्त घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्त 01. दिपु पासवान उम्र 31 वर्ष पि०-स्व० सुरेश पासवान, सा०-पी०एन०टी० क्लब के पीछे (आर० ब्लॉक के पीछे) थाना -सचिवालय, जिला-पटना। 02. विक्की कुमार उम्र 20 वर्ष पि० राजु सिंह, सा० आर० ब्लॉक चौराहा पी०एन०टी० क्लब के पीछे, थाना-सचिवालय, जिला-पटना एवं 03. रजनीकान्त कुमार उम्र 26 वर्ष पि०-संजय प्रसाद, सा०-अम्बीका बिगहा, थाना-मुफ्फसील, जिला-नवादा को आर० ब्लॉक चौराहा, पटना से गिरफ्तार किया गया।


गिरफ्तार अभियुक्त का नामः-

01. अमित कुमार उम्र 26 वर्ष पि०-संजय कुमार, सा०-सबजपुरा, थाना-फलवारीशरीफ, जिला-पटना।

02. अजय कुमार उम्र 28 वर्ष पि०-विनोद कुमार, सा० थाना-खगौल, जिला-पटना।

03. संतोष यादव उम्र 20 वर्ष पि० नगेन्द्र यादव, सा० गरारी मटिया, थाना-कोंच, जिला-गया।

04. संतोष कुमार उम्र 24 वर्ष पि०-हरेन्द्र महतो, सा०-शेरपुर, वार्ड नं0-11, थाना-मनेर, जिला-पटना।

05. श्याम कुमार उम्र 18 वर्ष पि०-दिनेश यादव, सा०-गोरिया मठ वार्ड नं0-18, थाना-जक्कनपुर, जिला-पटना।

06. आदित्य कुमार उम्र 19 वर्ष पि० तपेश्वर सहनी, सा०-राजीव नगर रोड नं0-24 शिव शक्ति कॉलोनी, थाना-राजीवनगर, जिला-पटना।

07. दिपु पासवान उम्र 31 वर्ष पि०-स्व० सुरेश पासवान, सा० पी०एन०टी० क्लब के पीछे (आर० ब्लॉक के पीछे) थाना-सचिवालय, जिला-पटना।

08. विक्की कुमार उम्र 20 वर्ष पि०-राजु सिंह, सा० आर० ब्लॉक चौराहा पी०एन०टी० क्लब के पीछे, थाना-सचिवालय, जिला-पटना।

09. रजनीकान्त कुमार उम्र 26 वर्ष पि० संजय प्रसाद, सा०-अम्बीकाबिगहा, थाना-मुफ्फसील, जिला-नवादा।


बरामद सामान।

29.250 लीटर विदेशी शराब एवं 09 स्क्रीन टच मोबाईल (कुल अनुमानित राशि लगभग 1,64,250/-रूपये)


=====================



 पटना रेलवे स्टेशन से यात्री का मोबाईल चोरी कर भाग रहे दो अभियुक्त गिरफ्तार।



दिनाक-13/04/25

यात्री प्रमोद कुमार उम्र 45 वर्ष पिo संजय कुमार, सा०-रामनगर वाराणसी, थाना-रामनगर, जिला-वाराणसी (उतर प्रदेश वर्तमान रेलवे में टेक्निशियन के पद पर बरौनी में पदस्थापित है। ये दिनांक-12/04/25 को रेलवे स्टेशन पटना जं० प्लेटफार्म सं०-01 पर टी०सी० रूम के पश्चिम सीढ़ी के नीचे डी०डी०यू० जाने के लिये ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इसी क्रम में इनके पिछे से दो व्यक्ति उनके सामने आया और उनके सर्ट के उपर बाले पैकेट से उनका मोबाईल निकालकर तेजी से भागने लगा। इनके द्वारा चोर-चोर का हल्ला करने पर प्लेटफार्म डियूटी में तैनात रेलवे सुरक्षा बल एवं राजकीय रेल पुलिस के सहयोग से भाग रहे दोनों व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़ाये दोनों व्यक्तियों से नाम पता पुछने पर अपना-अपना नाम क्रमशः 01. दिलीप मांझी उम्र 20 वर्ष पि०-पुनारीक मांझी, सा० वसियावा, थाना-पीपरा, जिला-पटना एवं 02. टिंकू सहनी उम्र 30 वर्ष पि०-कृष्ण सहनी सा०-खगौल, मोती चौक, थाना-खगौल, जिला-पटना बताया गया। जमा तलाशी लिये जाने के क्रम में उक्त दोनो अभियुक्तों के पास से कुल 02 स्क्रीन टच मोबाईल बरामद किया गया। उक्त दोनो मोबाईल के संबंध में पुछने पर बताया गया की किसी यात्री का है जो चोरी किये है।

इस संबंध में रेल थाना पटना जं० कांड सं0-254/25, दिनांक-12/04/25, धारा-303(2)/317 (5)/112 (2) बी०एन०एस दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामः-

01. दिलीप मांझी उम्र 20 वर्ष पि०-पुनारीक मांझी, सा०-वसियावा, थाना-पीपरा, जिला-पटना।

02. टिंकू सहनी उम्र 30 वर्ष पि० कृष्ण सहनी सा०-खगौल, मोती चौक, थाना-खगौल, जिला-पटना।

बरामद सामानः-

02 स्क्रीन टच मोबाईल (कुल अनुमानित राशि लगभग 60,000/-रूपये)

Post a Comment

Previous Post Next Post