ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

अनियंत्रित बेलोरो ने गन्ने के ठेले में जाकर मारी टक्कर,तोड़ी चैनल ,घुसी घर में।







महराजगंज -जिले के परतावल-कप्तानगंज मार्ग पर आज मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार बोलेरो (UP56BW4020) कहर बनकर आई। अनियंत्रित हुई बोलेरो सड़क किनारे खड़े एक गन्ने के जूस के ठेले से टकरा गई।बोलेरो की गति इतनी अधिक थी कि वह ठेले को लगभग 50 मीटर तक घसीटती हुई नगर पंचायत परतावल के चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया के घर में जा घुसी। इस जोरदार टक्कर से मद्धेशिया के घर का चैनल गेट बुरी तरह से टूट गया।हादसे में गन्ने का जूस का ठेला पूरी तरह से नष्ट हो गया। ठेले पर मौजूद दुकानदार ने फुर्ती दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि, मद्धेशिया के घर में काम कर रहे सुनील को मामूली चोटें आईं।


यह घटना सुबह करीब 11 बजे हुई। सूचना मिलते ही परतावल पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बोलेरो इतनी तेज गति से क्यों चल रही थी और क्या चालक नशे में था या कोई और कारण था।

          प्रभारी महराजगंज 

               कैलाश सिंह। 

Post a Comment

Previous Post Next Post