ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

लूट व हत्या के कांड में फरार चल रहे 02 अभियुक्तों को बड़ी घटना को अंजाम देने से पहले ही हुए गिरफ्तार।

 



संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।


ATHNEWS 11GROUP

दिनांक 19/05/2025 को थानाध्यक्ष, बहेरा थाना के द्वारा वंशी मोड के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस पदाधिकारी के द्वारा एक संदिग्ध मोटरसाईकिल को रोका गया। पुलिस को देखकर चालक एवं उसका साथी भागने का प्रयास करने लगे, जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया।

पकड़े गए दोनों व्यक्तियों से मोटरसाईकिल के कागजात मांगे गए, परन्तु वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। जांच के दौरान मोटरसाईकिल का वास्तविक रजिस्ट्रेशन नंबर BR31AC-8485 पाया गया, जिसके स्वामी वैशाली जिले के महम्मदपुर पोहियारी निवासी हैं। जब उनसे संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि यह वाहन चोरी हो गया था, और इसके संबंध में हाजीपुर, नगर थाना में प्राथमिकी (कांड सं0-231/23, दिनांक-28/03/23. धारा-379 भा०द०वि०) दर्ज कराई गई थी।इन तथ्यों की पुष्टि होने के बाद बहेरा थाना के द्वारा दोनों अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया और उनके पास से चोरी की बरामद मोटरसाईकिल तथा उनके मोबाइल फोन को जब्त कर बहेरा थाना कांड संख्या 73/25 दिनांक 19/05/2025 धारा 303(2)/317(5)/318(4)/338/336(3)/340 (2)/3 (5) बी०एन०एस० दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

पकड़ाये दोनों अपराधकर्मी से बारी-बारी पूछताछ करने पर विकाश कुमार सिंह उर्फ गुदर ने खुलासा किया कि वह गया जिले में बैंक और ज्वेलरी शॉप की रेकी करने के उद्देश्य से आए थे। पूर्व में इन्होनें अपने सहयोगियों के साथ मिलकर दिनांक 06/12/2023 को आरा जिला के एक्सिस बैंक, पकड़ी शाखा से ₹18 लाख की डकैती की घटना को अंजाम दिया था।

जिस संबंध में नवादा (आरा) थाना कांड संख्या-869/23, दिनांक 06/02/2023, धारा-395 भा०द०वि० दर्ज है। उक्त घटना के बाद से ये फरार चल रहे है। साथ ही, गिरफ्तार किये गए अभियुक्त राजीव कुमार उर्फ मंगल ने बताया की ये वैशाली जिला के विदुपुर थाना कांड संख्या-290/23, दिनांक-16/05/2023, घारा-302/34 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट, हत्या के एक मामले में वांछित है और लंबे समय से फरार चल रहे है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम  पता।


1. विकाश कुमार सिंह उर्फ गुदर,पि० पवन सिंह, सा० चान्दपुरा, थाना देसरी, जिला वैशाली 2. राजीव कुमार उर्फ मंगल,पि० जगरनाथ सिंह, निवासी रामदौली, थाना बिदुपुर, जिला वैशाली

बरामद सामान।

मोटरसाईकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस 01

Realme कंपनी का मोबाइल फोन 01

Redmi कंपनी का मोबाइल फोन 01

विकास कुमार सिंह उर्फ गुदर का अपराधिक इतिहास अबतक प्राप्त सूचना अनुसार।नवादा आरा थाना कांड संख्या-869/23, दिनांक-06/02/2023, धारा-395 भा०द०वि० राजीव कुमार उर्फ मंगल का अपराधिक इतिहास।

 अबतक प्राप्त सूचना अनुसार।

विदुपुर (वैशाली) थाना कांड संख्या-290/23, दिनांक 16/05/2023, धारा-302/34 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post