ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

प्राथमिकी दर्ज होने के 03 घंटे के अंदर पिता पुत्र के हत्या कांड में संलिप्त 01 अभियुक्त गिरफ्तार।

 




संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।



ATHNEWS 11GROUP:-दिनांक 17/05/2025 को वजीरगंज थाना को सूचना मिली कि ग्राम दखिनगांव में अशोक सिंह एवं उनके पुत्र कुणाल सिंह कि गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उक्त सूचना से वरीय पुलिस पदाधिकारी को अवगत कराते हुए अपर पुलिस अधीक्षक, गया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, वजीरगंज एवं थानाध्यक्ष, वजीरगंज थाना के द्वारा तत्क्षण घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा शव को पोस्टमार्टम हेतु मगध मेडिकल हॉस्पिटल, गया भेजा गया। वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा इस मामले को काफी गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक, गया के मार्गदर्शन एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, वजीरगंज के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जिसमें वजीरगंज थानाध्यक्ष एवं वजीरगंज थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी कर्मी तथा तकनीकी शाखा गया के पुलिस पदाधिकारी कर्मी को शामिल किया गया। साथ ही FSL एवं तकनीकी टीम को भी घटनास्थल के निरीक्षण एवं साक्ष्य संकलन हेतु भेजा गया। वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा इस कांड में गठित विशेष टीम के साथ स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों से महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित करने के निर्देश दिए। साथ ही, स्थानीय निवासियों एवं मृतक के परिजनों से प्राप्त जानकारी का गहन विश्लेषण किया गया। इसके उपरांत वरीय पुलिस अधीक्षक ने इस कांड में संलिप्त अपराधकर्मी की त्वरित गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए गठित टीम (SIT) को विशेष दिशा-निर्देश प्रदान किए।प्रारंभिक जांच में यह तथ्य स्पष्ट हुआ है कि मृतक पिता-पुत्र थे और उनकी हत्या जमीनी विवाद के कारण उनके ही परिवार के सदस्य द्वारा की गई है।

विशेष टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई प्रारंभ की गई तथा लगातार छापामारी कर इस कांड के प्राथमिकी अभियुक्त अखिलेश कुमार उर्फ गुड्डु सिंह को जमुआंवा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

 इस संबंध में वजीरगंज थाना द्वारा कांड संख्या-290/25, दिनांक 17/05/2025, धारा-103 (1) /3(5) बी.एन.एस एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है।


गिरफ्तार अभियुक्त का नाम  पता।

अखिलेश कुमार उर्फ गुड्डु सिंह, पि० स्व० सवित सिंह, सा० दखिनगाँव, थाना वजीरगंज, जिला गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post