ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

प्रतिबंध 280 सेपुल इंजेक्शन मय वाहन सहित भये गिरफ्तार.



महराजगंज:- पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीना द्वारा भारत- नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर चल रहे अवैध तस्करी/मादक पदार्थ पर रोकथाम हेतु अभियान के दृष्टिगत दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नौतनवां  जयप्रकाश त्रिपाठी के पर्यवेक्षण व उ0नि0 अजीत प्रताप सिंह थानाध्यक्ष सोनौली की अध्यक्षता में पुलिस व SSB की संयुक्त टीम का गठन किया गया था। उक्त टीम द्वारा चेकिंग  संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों के दौरान प्राप्त मुखबीर की सूचना के आधार पर दिनांक 19.05.2025 को वहद ग्राम हरदीडाली से  प्रतिबन्धित 280 एम्पुल इन्जेक्शन (बुप्रेनार्फिन, डाईजापाम व प्रोमेथाजिन हाइड्रोक्लोराइड) तस्करी करके नेपाल राष्ट्र ले  जा रहे अभियुक्तगण को मय माल व वाहन हिरासत / कब्जा पुलिस में लिया गया। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 45/2025 धारा 8/21/23 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु मा0 न्यायालय महराजगंज रवाना किया गया।नाम पता अभियुक्त-आनन्द खत्री पुत्र कृष्ण बहादुर खत्री निवासी निर्मल पोखरी नगर पालिका वार्ड नं0 5 जिला कासकी गण्डकी थाना पोखरा नेपाल राष्ट्र उम्र करीब 48 वर्ष। सुभाष श्रेष्ठ पुत्र सुखबहादुर श्रेष्ठ निवासी बेनीनगर नगर पालिका वार्ड नं0 2 जिला बेनी राष्ट्र नेपाल उम्र करीब 34 वर्ष।घटनास्थल /दिनांक व समय- वहद ग्राम हरदीडाली थाना सोनौली / बरामदगीकुल 280 एम्पुल नशीला इन्जेक्शन (बुप्रेनार्फिन इन्जेक्शन 95 एम्पुल, डाइजापाम इन्जेक्शन 95 एम्पुल व प्रोमेथाजिन हाइड्रोक्लोराइड इन्जेक्शन 90 एम्पुल), एक अदद वाहन स्कूटी सं0- ग 14 प 6504 TVS NTORQ।पुलिस टीम का विवरण-30नि0 विजय कुमार द्विवेदी प्रभारी चौकी खनुआ सोनौली, का0 अमरेश राय,का0 सुरेश सिंह,का0 अवनीश यादव,का0 शिवाकान्त सिंह।SSB टीम का विवरण- ASI /GD श्री अशोक सिंह सामव्याल,CT/GD संजीव राय, CT/GD भूपेन्द्र सिंह, CT/GD नवीन कुमार।

        प्रभारी महराजगंज 

            कैलाश सिंह.

Post a Comment

Previous Post Next Post