संजय तिवारी.
सासाराम (रोहतास) बिहार पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले रविवार को राजधानी पटना स्थित होटल रेड वेलवेट के सभागार में शिक्षा सम्मान समारोह 2025 का सफल आयोजित किया गया। समारोह में उद्घाटनकर्ता के रूप में पूर्व कुलपति पटना विश्वविद्यालय एवं प्रख्यात गणितज्ञ प्रोफेसर डॉ. के. सी. सिन्हा, विधान परिषद सदस्य अनामिका सिंह पटेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. डी.के. सिंह ने किया जबकि कार्यक्रम का संचालन संगठन के सचिव श्री प्रेम रंजन ने किया। विश्वविद्यालय एवं प्रख्यात गणितज्ञ प्रोफेसर डॉ. के. सी. सिन्हा ने अपने संबोधन में निजी विद्यालयों के संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन का उद्देश्य बड़ा पवित्र है कि शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने का प्रयास किया जाता है। इस मौके पर एसोसिएशन के रोहतास जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर योगदान दे रहे राज्य के कोने-कोने से आए विभिन्न स्कूलों के निदेशक एवं रोहतास जिले से सासाराम, डेहरी और बिक्रमगंज अनुमंडल के निजी विद्यालय के शिक्षाविदों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए शिक्षा रत्न से सम्मानित किया गया।

