ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

सेवानिवृत एक परंपरा, जिसका निर्वहन सभी करते है: अधीक्षण अभियंता




संजय तिवारी। 


औरंगाबाद । सेवानिवृत एक परंपरा है, जिसका निर्वहन सभी करते है। नौकरी की शुरुवात से ही सेवानिवृत्ति की तिथि निश्चित हो जाती है। उक्त बाते ग्रामीण कार्य विभाग कार्य अंचल औरंगाबाद के अधीक्षण अभियंता ई मो अरशद ने कही। उन्होंने कहा की नौकरी काल में सभी कर्मचारी के साथ समन्वय स्थापित कर काम किया। इस दौरान सभी कर्मियों का साथ मिला। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्य प्रमंडल दाउदनगर के कार्यपालक अभियंता अशोक कुमार तथा संचालन ग्रामीण कार्य विभाग कार्य अंचल औरंगाबाद के ई सूरज कुमार पांडेय व विशाल कुमार ने की। कार्य प्रमंडल औरंगाबाद के कार्यपालक अभियंता ई अरुण कुमार प्रभारकर ने अभिनंदन पत्र से स्वागत किया। मौके पर कार्य प्रमंडल अरवल के कार्यपालक अभियंता ई अशोक कुमार, जहानाबाद के कार्यपालक अभियंता ई राजेश कुमार, टेकरी के कार्यपालक अभियंता ई भूपेश कुमार, रजौली के कार्यपालक अभियंता ई अरविंद कुमार, जांच एव गुणवत्ता प्रमंडल, गया के कार्यपालक अभियंता ई अशोक कुमार, सहायक अभियंता ई अनुपम प्रज्ञा, राहुल कुमार, नीरज सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, अमरदीप कुमार सुमन, रोहित कुमार, दशरथ कुमार, संजय कुमार, मृंतुजय कुमार, कनीय अभियंता चंद्रकांत कुमार, ग्रामीण कार्य विभाग कार्य अंचल औरंगाबाद के सुरभि चटर्जी, मनोरमा कुमारी, उमा देवी, आरती कुमारी, कार्य अंचल गया के रीना कुमारी के अलावा संवेदक कौशल सिंह, भीम सिंह, राजू कुमार सिंह, बलदेव सिंह, सुनील कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post