संजय कुमार चौरसिया ब्यूरो रिपोर्ट बस्ती .
लालगंज - देखिए योगी जी ! अपने पुलिस का हाल जब आपके जिलाध्यक्ष की नहीं सुन रही हैं।तो आम जन मानस का क्या हाल होगा। मामला लालगंज थाना क्षेत्र के कुदरहा चौकी के उजियान पुर गाँव की एक भूमिहीन महिला विद्या देबी (अनुसुचित जाति) से सम्बन्धित है।जानकारी के अनुसार सरकार द्वारा निवास के लिए पटटा मिला था। जिस पर गाँव के ही मनीष श्रीवास्तव मकान निर्माण कर कब्जा कर लिए है। दूसरा आबादी भूमि पूर्बूजो द्वारा बटवारे में मिली आबादी की जमीन जो तीन-चार घुर है उसी में रविवार को सब्जी बोने जा रही थी।उसी जमीन को लेकर उसी वक्त विपक्षीगण लाठी डंडे से लैस होकर गाली गुप्ता देते हुए मारपीट करने के लिए आमादा हो गये।जिस पर किसी ने 112 पर सूचना किया पुलिस आई दोनों पक्ष को चौकी पर जाने की बात कहकर चली गई। दोनों पक्ष चौकी पर गये।सबल पक्ष को चौकीप्रभारी द्वारा छोड़ दिया गया। यह लोग घर गये आव देखा न ताव विद्या देवी की दो लड़किया जो अपने घर पर थीं। मारपीट कर लहलुहान कर दिया।जिसमें एक इस समय गर्भवती है।जिसका इलाज चल रहा है। पीड़ित महिला रविवार से चौकी एवं थाना का चक्कर लगा रही है।इनका सुनने वाला कोई नहीं है।यह महिला थकहार कर न्याय की उम्मीद लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष के पास गयी। इन्होने बडे़ ही इतमिनान से पीड़ित महिला की बात सुनी एवं थानाप्रभारी लालगंज शशांक शेखर राय से मुकदमा पंजीकृत करने की बात कही। फिर भी दो दिन बीतने के बाद भी मुकदमा नहीं लिखा गया।खबर लिखे जाने तक पीड़ित महिला को लडकी के साथ वगैर कुछ खाये पीए बैठाया गया था।महिला का रो- रो कर बुरा हाल बना हुआ है। महिला बताई 6 महीना पूर्व इस जमीन में बधी हुई टाटी को विपक्षीयो ने उजाड़ कर फेंक दिया गया था। मना करने पर हम लोगों के साथ मारपीट किया गया था। उस वक्त भी पुलिस ने एक पक्षीय कार्यवाही करते हुए 3 दिन के लिए जेल भेज दिया था। यहां के चौकी प्रभारी राम अशोक यादव है।जरा इनकी कुठिंत विचार धारा देखिए! यह अपने मुंह तुम आपन करनी की कहावत को लोगों से कहकर चरितार्थ कर रहे हैं। यह लोगों से कहते हुए फिर रहे हैं कि मैं कोतवाल होता, लेकिन भाजपा सरकार में अहिरो की सुनवाई नहीं होती है। इन्हें यह नहीं पता राष्ट्र सेवा में पद नहीं बल्कि कर्म महत्वपूर्ण है। बडा़ से भी बड़ा पद हमेशा नहीं रहेगा लेकिन किसी पीड़ित व्यक्ति की मदद हो गया तो मानवता रहेगा। यह लोग खुद नही चाह रहे है कि अपराध एवं अपराधी कम हो। बस इन्हें लक्ष्मी चाहिए। उपरोक्त घटना को लेकर महिला ने शिवनारायण पुत्र रामगोपाल नंदलाल गोलू पुत्र शिवनारायण प्रेमा पत्नी शिवनारायण गायत्री पुत्री शिवनारायण ज्ञानी आदि के द्वारा घर में घुसकर लात मुंका लाठी डंडा ठेका आदि से मारने एवं जाति सूचक गाली गुप्ता देते हुए जान से मार डालने की तहरीर रविवार को थाने पर दिया है।
इस संबंध में लालगंज थाना अध्यक्ष शशांक शेखर राय ने बताया कि मारपीट का मामला संज्ञान में आया है। लेकिन उनका एफ आई आर दर्ज नहीं किया जाएगा और रही जमीन की बात तो इसका निपटारा राजस्व विभाग करवाएगा.
