संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATHNEWS 11GROUP -दिनांक-04/05/25 को आरा रेलवे स्टेशन के पश्चिम आउटर के पास एक महिला को गिरने की सूचना प्राप्त होने के उपरांत राजकीय रेल पुलिस पटना द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुये उक्त महिला को उपचार हेतु सदर अस्पताल आरा में भर्ती कराया गया। उक्त घायल महिला से पूछ-ताछ करने के क्रम में बताया गया कि गाड़ी सं0-12646 कर्मभूमि एक्स० से पीरो से आरा तक के लिये यात्रा कर रही थी। यात्रा के क्रम में एक अज्ञात व्यक्ति के द्वारा तेजी से पिछे से धक्का देते हुये मोबाइल छिन कर भागने लगा उसी क्रम में चलती ट्रेन से नीचे गिर गयी। इस संदर्भ में रेल थाना कांड सं0-68/26, दिनांक-04/05/25, धारा-115 (2)/126(2)/304/109 ची०एन०एस० दर्ज किया गया।
कांड की गंभीरता को देखते हुये रेल पुलिस उपाधीक्षक, दानापुर के नेतृत्व में (शा) टीम का गठन कर जगर-जगह छापेमारी प्रारम्भ किया गया। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। नाम पता पुछने पर अपना-अपना नाम 01. उज्जवल कुमार उम्र 20 वर्ष पिता-धनजीत सिंह, सा०-लहठान, थाना-अंगियांव, जिला-भोजपुर वर्तमान पता जगदेव नगर भोजपुर (आरा) में उपेन्द्र राय के मकान में किराये पर एवं 02. राजेश्वर कुमार उर्फ भोला गुप्ता सा०-मुहल्ला रामबाबु साह पकड़ी चौक आरा, बाना-लवादा, जिला-भोजपुर बताया गया। जमा तलबी लिये जाने के क्रम में उन दोनों के पास से 02 मोबाईल, 08 झोला, 04 बैंग एवं एक रेलवे का बेडसीट बरामद किया गया।उसने पुछ-ताछ करने पर दिनांक-04/05/25 को घटित घटना में अपना संलिप्ता स्वीकार किया गया। साथ ही बताया गया कि हमलोगों का एक गैंग है जिसमें और भी लोग शामिल है। जिसके माध्यम से प्लानिंग बनाकर ट्रेनों में यात्रियों का मोवाईल एवं समान की चोरी करते है। पूर्व में भी ये दोनो जेल जा चुके है। पकड़ाये व्यक्तियों के द्वारा बताये अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामः-
01. उज्जवल कुमार उम्र 20 वर्ष पिता-धनजीत सिंह, सा०-लहठान, थाना-अंगियांच, जिला-भोजपुर।
02. राजेकर कुमार उर्फ भोला गुप्ता सा०-मुहल्ला रामबाबु साह पकड़ी चौक आरा. थाना-नवादा, जिला-भोजपुर।
बरामद सामानः-
04 स्क्रीन टच मोबाईल
