ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस.



महराजगंज:-थाना बृजमनगंज क्षेत्र के ग्राम बचगंगपुर में शनिवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान कुंता (पत्नी प्रकाश) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी ।शनिवार सुबह ग्रामवासियों ने महिला को घर में अचेत अवस्था में पाया, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही बृजमनगंज थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई ।

पुलिस के अनुसार, मृत्यु के कारणों का स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है और क्षेत्र में किसी भी प्रकार का तनाव नहीं है।

खबर  के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया, "घटना की सूचना पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल प्रथम दृष्टया किसी तरह की हिंसा या साजिश के संकेत नहीं मिले हैं, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। तहरीर मिलने के बाद आवश्यक धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।

 पुलिस द्वारा मृतका के परिजनों से गहराई से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना से जुड़े सभी संभावित कारणों और परिस्थितियों को समझा जा सके। अधिकारियों ने बताया कि मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के लिए हर पहलू को गंभीरता से परखा जा रहा है।

          प्रभारी महराजगंज 

             कैलाश.

Post a Comment

Previous Post Next Post