ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

दोस्ती बनी मौत का कारण गोली लगने के तीन घंटे के अन्दर तीन अभियुक्त भये गिरफ्तार।



 संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।


ATHNEWS 11GROUP-दिनांक 23/05/2025 को आमस थाना को सूचना मिली कि सांव बंगला क्षेत्र में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई है। प्राप्त सूचना से वरीय पुलिस पदाधिकारी को अवगत कराते हुए आमस थानाध्यक्ष द्वारा तत्क्षण घटनास्थल पर पहुंचकर स्थल को संरक्षित किया गया तथा मृतक की पहचान चंदन मांझी के रूप में करते हुए शव को अंत्यः परीक्षण हेतु ए.एन.एम.एम.सी.एच, गया भेजा गया। वरीय पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पुलिस अधीक्षक, गया के मार्गदर्शन एवं सहायक पुलिस अधीक्षक-सह- अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शेरघाटी-1 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जिसमें आमस थानाध्यक्ष, आमस थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी कर्मी तथा तकनीकी शाखा, गया के पुलिस पदाधिकारी कर्मी को शामिल किया गया। गठित विशेष टीम के द्वारा तत्क्षण घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया। आस-पास के लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी एकत्रित की गई। तत्पश्चात आसूचना संकलन एवं तकनीकी अनुसंधान कर प्राथमिकी दर्ज होने के 03 घंटे के अंदर इस कांड में संलिप्त 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पकड़ाए गए अभियुक्त बंटी कुमार ने इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि दिनांक 22/05/2025 को वह नितीश कुमार की बारात में गए थे, जहाँ गाँव के रविन्द्र कुमार बंदूक लेकर घूम रहा था।


अगले दिन सुबह, बंटी और रविन्द्र घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में उन्होंने सुजीत और विपीन को भी घर आने के लिए कहा, जहाँ पहले से ही चंदन (मृतक) मौजूद था। कुछ देर बाद विपीन और सुजीत भी वहाँ पहुँच गए, और सभी आपस में बातचीत करने लगे। इसी दौरान, सुजीत ने बंदूक देखने की इच्छा व्यक्त की। विपीन बाहर से बंदूक लेकर आया, जिसे सुजीत ने लोड कर दिया। रविन्द्र ने चेतावनी दिया कि उसमें गोली है, लेकिन तभी अचानक बंदूक से गोली चल गई, जो सीधे चंदन की कनपटी पर जा लगी। घटना के बाद, डर के मारे सभी लोग वहाँ से भाग निकले।इस सम्बन्ध में आमस थाना कांड सं०-157/25, दिनांक-23/05/2025, धारा-103 (1) /238/3(5) बी०एन०एस० एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है।


गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता।

विपीन कुमार,पि० देवकुमार,

बंटी कुमार, पि० स्व० उमेश मांझी, दोनों सा० सावकला, थाना आमस,

सुजीत कुमार,पि० अजीत मांझी, सा० मलपा, थाना गुरारू, सभी जिला गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post