ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

बुद्ध पूर्णिमा भगवान बुद्ध के जन्मदिन के पावन अवसर पर निशुल्क सामूहिक विवाह समारोह संपन्न।




सासाराम-स्थानीय कुशवाहा सभा भवन समिति के तत्वाधान में इस वर्ष भी भगवान बुद्ध के जन्मदिन बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर सभी जाति धर्म के लोगों के लिए निशुल्क सामूहिक विवाह समारोह तथा भोजन पानी रहने ठहरने के व्यवस्था के साथ कुशवाहा सभा भवन के अध्यक्ष रविंद्र प्रसाद सिंह के अध्यक्षता एवं कुशवाहा सभा भवन के ट्रस्टी संरक्षक सत्यनारायण स्वामी के संचालन में कुशवाहा सभा भवन सासाराम में हुआ। 

   सुबह झंडोतोलन के पश्चात बौद्ध भिक्षुक को द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर बुद्ध वंदना, पूजा अर्चना कर खीर का प्रसाद वितरण किया गया। तत्पश्चात आगत अतिथियों का कार्यकारिणी समिति के पदाधिकारी सदस्य दानदाताओं आजीवन सदस्यों को अंग वस्त्र एवं माला अर्पण से स्वागत अभिनंदन कुशवाहा सभा भवन के सचिव शिवकुमार सिंह एवं कुशवाहा सभा भवन के उपाध्यक्ष  निर्भय कुमार सिंह अधिवक्ता के द्वारा किया गया। तथा 2:00 बजे दिन से सभी जाति धर्म के लोगों का निशुल्क वैवाहिक समारोह का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर उत्तर प्रदेश सरकार के पुलिस महानिरीक्षक माननीय रवि शंकर छवि , पटना व्यवहार न्यायालय के जिला जज छेदीराम,सासाराम नगर निगम के उपमेयर श्रीमती सत्यवंती देवी द्वारा किया गया ।

           समारोह में  रंजीत कुमार नूरन गंज, बबीता कुमारी लखनुसराय ,हरेंद्र कुमार नेवरास कुदरा,  चंदा कुमारी सेमरी, चुनमुन कुमार भगवानपुर ,मनीषा कुमारी कैथी ,भरोसा राम ,सत्यवंती देवी, सुरेंद्र सिंह,सोनापति कुमारी ,अवधेश सिंह,किरण कुमारी का विवाह कराया गया तथा वर वधू और उनके माता-पिता को अंग वस्त्र माला अर्पण से सम्मानित किया गया वर वधु को आशीर्वचन महर्षि अंजननेश स्वामी प्रधान राष्ट्रीय संरक्षक नेशनल सीनियर सिटीजन एसोसिएशन, भंते धर्म चक्रधारी सारनाथ उत्तर प्रदेश बाबा लीलानंदपुरी भंते कुलय चिंत भंते राहुल भंते सिद्धार्थ इत्यादि एवं संत महात्माओं के आशीर्वाद से हुआ। 

             समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में योगेंद्र कुशवाहा अध्यक्ष सर्वजन कल्याण संस्था तिलौथू, समाजसेवी चेनारी के श्वेता देवी,रामायण पांडे एलोन राष्ट्रीय महासचिव, कमलेश सिंह संस्थापक सम्राट अशोक विश्वविद्यालय, डॉक्टर हरीश कुमार, डॉक्टर निर्भय कुमार, डॉक्टर  निर्मल कुमार, सुग्रीव सिंह, डॉक्टर अमित कुमार, जगरोपन सिंह ,पूर्णवासी सिंह, ललित कुमार, राम अवतार  मौर्य, संजय कुमार सिंह कुशवाहा,कपिल देव सिंह, शिव कुमार मौर्य ,राम नारायण सिंह ,कामेश्वर सिंह, रामनरेश महतो, मेघनाथ सिंह, बाबू चंद सिंह ,रविंद्र मेहता,रोहतास जिला बार एसोसिएशन के सहायक सचिव अधिवक्ता दीपक कुमार,रितेश कुमार ,रामाश्रय सिंह ,इंद्रदेव सिंह कुशवाहा, दीनानाथ सिंह, पप्पू विश्वकर्मा ,राजेंद्र सिंह ,राजेश सिंह ,रामप्रवेश सिंह ,जयशंकर शर्मा, इंजीनियर जयनाथ सिंह, प्रेमचंद सिंह , प्रसाद सिंह ,ललित कुमार सिंह, विजय सिंह जयप्रकाश सिंह, रवि कुशवाहा डेहरी,हरेंद्र सिंह तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post