मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।
औरंगाबाद। आज दिनांक 25/05/2025 नबीनगर प्रखंड माली मोड़ पर बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णानंद पासवान का स्वागत भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया। स्वागत का नेतृत्व माली मंडल के पुर्व अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने किया। उनके साथ में भाजपा कार्यकर्ता सुरज कुमार सिंह, आनंद कुमार, महेंद्र प्रजापति ,शुभम कुमार सहित दर्जनों स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
नबीनगर प्रखंड माली मंडल के कार्यसमिति की बैठक में बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णानंद पासवान एवं जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार के उपस्थिति में बैठक संपन्न हुआ। माली मंडल के अध्यक्ष राजनारायण सिंह चन्द्रवंशी के अध्यक्षता में कार्यसमिति का बैठक संपन्न हुआ। बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं को अवगत कराया गया। बैठक में मंडल पदाधिकारी एवं कार्यसमिति का घोषणा किया गया। शुभम सिंह महामंत्री, अनिल पाण्डेय महामंत्री, युवा अध्यक्ष राकेश सिंह, अध्यक्ष पद पर मन्टु सिंह, संजय सिंह,सोनी देवी, निर्मला देवी, धीरज सिंह मंत्री, महेंद्र प्रजापति उपाध्यक्ष, बिनोद चौहान मंत्री,आकाश कुमार सिंह, पूर्व माली मंडल अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह,केतन सिंह सोरी पैक्स अध्यक्ष रविशंकर सिंह, अमरेन्द्र सिंह वैगरह के उपस्थिति में बैठक संपन्न हुआ।

