ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा मना रहा रेल प्रशासन.




संजय तिवारी.


डेहरी ऑन सोन (रोहतास) स्थानीय डेहरी रेलवे स्टेशन परिसर मे मंगलवार को देश के चर्चित समाजिक व सांस्कृतिक संस्था अभिनव कला संगम व रेल प्रशासन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्टेशन परिसर मे स्वछता अभियान चलाया गया तथा देश को प्लास्टिक मुक्त बनाने को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर राम विलास राम व मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक मृत्युंजय कुमार ने कहा कि डीडीयू मंडल मे पर्यावरण संरक्षण जागरूकता हेतु व्यापक अभियान 22 मई से शुरू हुआ है, जो 5 जून पर्यावरण दिवस तक जारी रहेगा। पूरे अभियान मे प्लास्टिक छोड़ो प्राकृतिक से नाता जोड़ो का संदेश लोगों को दिया गया। स्टेशन प्रबंधक जेके सिंह व अभिनव कला संगम अध्यक्ष कमलेश कुमार ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान कि सफलता के लिए लोगों को प्लास्टिक मुक्त अभियान के साथ साथ गैर प्लास्टिक इको फ्रेंडली कटलरी के उपयोग को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। आमलोग अगर बाजारों में जाए तो कपड़े का थैला लेकर जाएं। और जब यह आदतें बन जाएगी तो प्लास्टिक मुक्त अभियान को हद तक सफलता मिल जाएगी। बगैर लोगों के जागरूक हुए प्लास्टिक मुक्त अभियान या स्वच्छ भारत अभियान को सफल नहीं बनाया जा सकता। स्टेशन पर गिले व सुखे कचरे के लिए अलग डस्टबिन उपलब्ध कराई गई है। ताकि कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन को प्रोत्साहन मिल सके। मौके पर अभिनव कला संगम अध्यक्ष कमलेश कुमार, संरक्षक सिमल सिंह, सचिव विनय मिश्रा, निदेशक कौशलेंद्र कुशवाहा, कोषाध्यक्ष शिवजी गुप्ता, उपाध्यक्ष संजय यादव, संगठन सचिव रवि तिवारी, उप सचिव सीमल सिंह, मनोज गुप्ता, संजय उर्फ नीलू,रेलकर्मी विश्वनाथ कुमार, अविनाश, आर्यन टेक्नीशियन चंद्रकांत कुमार, मनोज कुमार, टिकट निरीक्षक, संजय कुमार, सुमन कुमार, रविंद्र चौधरी, अवनीश कुमार, सीनोद कुमार समेत अन्य शामिल थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post