ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

लोजपा (आर) नेता सोनू सिंह के नेतृत्व में 8 जून को पार्टी के नव संकल्प महासभा में हजारों लोग रमना मैदान आरा में होंगे शामिल।



               डेहरी से रिंटू सिंह की रिपोर्ट ।     

                                                                                     ATHNEWS 11:-  लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा आयोजित  नव संकल्प महासभा में 8 जून को पूरे रोहतास जिला सहित डेहरी विधानसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में महिला- पुरुष आरा के रमना मैदान में शामिल होंगे। जिसके लिए लोजपा रामविलास के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता व डेहरी विधानसभा के जाने-माने समाजसेवी राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह पूरी तैयारी में लग गए हैं। उन्होंने बताया कि पूरे रोहतास जिले से 8 जून रविवार को सुबह में छोटे - बड़े कई वाहनों से हजारों लोग आरा के रमना मैदान में शामिल होने जाएंगे। सोनू सिंह ने पूरे रोहतास जिला वासियों , अभिभावकों, युवा साथियों, नौजवानों, माताओं - बहनों से अधिक से अधिक संख्या में नव संकल्प महासभा में शामिल होने का आग्रह किया है। इसके लिए पार्टी पदाधिकारीयों को भी जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।


उन्होंने कहा कि इस नव संकल्प महासभा में लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान जी महासभा को संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी बिहार के विकास के लिए कृत संकल्पित हैं। चिराग पासवान जी द्वारा बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट विजन डॉक्यूमेंट से राज्य में सर्वांगीण विकास के लिए रोड मैप तैयार किया है। जिसे बिहार के सभी वर्गों विशेष कर युवाओं द्वारा काफी समर्थन मिल रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post