ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

जदयू जिलाध्यक्ष ने प्रेसवार्ता कर पीएम द्वारा बिहार को दिए गए सौगात के लिए किया धन्यवाद.

 



संजय तिवारी.


सासाराम (रोहतास) रविवार को सासाराम के विश्वकर्मा मोड़, बाजार ने प्रेस  समिति तकिया स्थित जनता दल यूनाइटेड के जिला कार्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में मीडिया कर्मियों के साथ बात करते हुए जनता दल यूनाइटेड के रोहतास जिला अध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा ने कहा कि विगत 30 मई को बिक्रमगंज के दुर्गाडीह में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुख्य अतिथि में संपन्न एनडीए का सम्मेलन भव्य रूप में सफल हुआ। शाहाबाद के कोने-कोने से आए लोगों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्याख्यानों को सुना और बिहार के विकास के लिए इन दोनों युगपुरुषों की प्रतिबद्धता को समझा। इस कार्यक्रम के माध्यम से बिहार को जो सौगाते मिली वह पूरे प्रदेश को प्रगति के मार्ग पर अग्रसर करेगी और इन दोनों महापुरुषों के किए गए योगदान और कार्यों के आधार पर बिहार संपन्नता तथा विकास की नई ऊंचाइयों को छूएगा। विगत सरकारों द्वारा बिहार को जो अंधकार के गर्त में धकेला गया था बिहार वासियों का जो गौरव हनन हुआ था बिहार की संपन्नता और वैभव पर जो आघात हुआ था। उसे संभाल कर एक नए बिहार का निर्माण करने की क्षमता केवल इन्हीं दोनों महापुरुषों में है। आज बिहार की जो तेजी से बदल रही तस्वीर हैं। जो दिन प्रतिदिन विकास के नए अध्याय लिखे जा रहे हैं वह एनडीए की सरकार के बदौलत ही है जिसका नेतृत्व केंद्र में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर रहे हैं। अगर बिहार की जनता इन दोनों महापुरुषों के विचारों तथा कार्यों में यूं ही अपना आस्था और विश्वास प्रकट करती रही तो अगली सरकार भी निसंदेह एनडीए की ही बिहार में बनेगी और प्रदेश एक विकसित प्रदेश के रूप में हमारे देश के प्रदेशों की श्रृंखला में प्रथम पंक्ति में आंकर खड़ा होगा। 30 मई के कार्यक्रम के विरोध में विपक्ष के लोगों द्वारा जो मिथ्या और अनर्गल प्रचार प्रसार किया जा रहा है वह केवल उनके निराशा और हताशा को दर्शा रहा है। वास्तव में यह कार्यक्रम अभूतपूर्व रूप से सफल और अविस्मरणीय था। ईस प्रेस वार्ता में जनता दल यूनाइटेड रोहतास किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मनोज पटेल, मीडिया सेल के जिला अध्यक्ष शशि कुशवाहा तथा विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष उपेंद्र पटेल, को सम्मानित करते हुए उन्हें पार्टी के सदस्यों से परिचित कराया गया तथा उन्हें पार्टी के सिद्धांतों एवं विचारों की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा पार्टी को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्यरत रहने का निर्देश जिला अध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा द्वारा दिया गया। इस प्रेस वार्ता में धनन्जय पटेल, असलम अंसारी, अलख निरंजन, राजेश सोनकर, राजेश पाटीदार, आजय्, महटन, रेणु कुशवाहा, वीरेन्द्र गोंड, गुड्डू पटेल, रजनीश पटेल, राजु सिन्हा सहित कई लो उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post