ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

8 जून को आरा रमना मैदान में उमड़ेगा जन सैलाब - सोनू सिंह।

        



              डेहरी से रिंटू सिंह की रिपोर्ट।                    ATH NEWS 11:-लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास द्वारा शाहाबाद की धरती पर  बाबू वीर कुंवर सिंह स्टेडियम आरा के रमना मैदान में 8 जून रविवार को नव संकल्प महासभा का आयोजन किया गया है।  महासभा में  रोहतास जिले से हजारों की संख्या में अधिक से अधिक लोगों के शामिल होने के लिए लोजपा रामविलास के प्रदेश महासचिव सह डेहरी विधानसभा के जाने माने समाजसेवी राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह द्वारा दिन-रात लगातार डोर डू डोर  लोगो से मिलकर नव संकल्प महासभा में शामिल होने आमंत्रित किया जा रहा है।वहीं  गुरुवार 5 जून को लोजपा रामविलास के बिहार प्रदेश प्रभारी सह जमुई सांसद  अरुण भारती तथा खगड़िया सांसद राजेश कुमार वर्मा ने सोनू सिंह के डेहरी स्थित इंजीनियर ललन सिंह स्पोर्टिंग्स क्लब  जक्खि बिगहा में हजारों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं एवं आम जनों  के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।  मौके पर द्वि सांसदों द्वारा महासभा में आने के लिए आमंत्रित किया गया । मौके पर सोनू सिंह द्वारा सांसद अरुण भारती को चांदी के मुकुट, श्री राम भगवान का प्रतीक चिन्ह एवं मधुबनी पेंटिंग का शॉल,बुके  देकर सम्मानित किया गया, वहीं सांसद राजेश कुमार वर्मा को भी शॉल , श्री राम की प्रतीक चिन्ह, तथा पुष्प गुच्छ  देकर सम्मानित किया गया।  साथ ही  पार्टी के अन्य पदाधिकारीयो को भी श्री राम का प्रतीक चिन्ह एवं अंग वस्त्र तथा फूल माला देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम को राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं बिक्रमगंज की जिला पार्षद सदस्य सह कार्यक्रम की सह प्रभारी  पम्मी सिंह आदि नेताओं ने भी संबोधित किया।  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद अरुण भारती ने कहा कि बिहार के विकास का जो विजन पार्टी के सुप्रीमो सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के पास है वह किसी के पास नहीं है। उन्होंने बताया कि चिराग पासवान के हाथों बिहार में  देश स्तर की कई संस्थाओं के  खोले जाने व प्रयास किए जाने के बारे में चर्चा किया। विशेष कर मखाना के किसानों के हित में स्थापित किया जा रहे नई यूनिट के चर्चा की । उन्होंने चिराग पासवान के हाथों को मजबूत करने तथा  बिहार फर्स्ट , बिहारी फर्स्ट के उनके महत्वाकांक्षी  विजन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए तथा बिहार में  विकास की एक नई बदलाव के लिए लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रमना मैदान में 8 जून को शामिल होने का आग्रह किया।  वहीं कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने हाथ उठाकर नेताओं  का अभिवादन किया एवं नव संकल्प महासभा में शामिल होने का अपनी संकल्प को दोहराया।  कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष कमलेश सिंह, जिला महासचिव धर्मेंद्र पासवान, महासचिव अमित पासवान, डेहरी नगर अध्यक्ष गोविंद गुप्ता, अकोढ़ी गोला प्रखंड अध्यक्ष, वरीय नेता दशरथ पासवान  सहित कई नेता मौजूद रहे ।    वही सोनू सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि शाहाबाद से  नव संकल्प महासभा की बिहार में शुरूआत हो रही है। शाहाबाद  की रमना मैदान में निश्चित रूप से जनसैलाब उमड़ेगा।  रोहतास जिला से हजारों लोग  सबसे अधिक संख्या में शामिल होंगे । इसकी तैयारी गांव से लेकर शहरों तक हर स्तर पर की जा रही है। वही जमुई सांसद अरुण भारती के हाथों राजद नेता सम्राट सिंह सोनू, मोनू पांडे, मुकुल प्रसाद, मणि प्रसाद सहित दर्जनों लोगों ने लोजपा रामविलास की सदस्यता ग्रहण की।

Post a Comment

Previous Post Next Post