ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

साइबर क्राइम पुलिस ने ठगी के लाखो रूपये कराया वापस, पीड़ितों के चेहरे पर लौटी रौनक.




महराजगंज:-साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा और अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना कोतवाली के साइबर सेल टीम ने सफल अभियान चलाया। पुलिस ने भिन्न-भिन्न पीड़ितो के 1 लाख 45 हजार 999 रुपये वापस कराए। पुलिस कार्यालय के मीडिया सेल के अनुसार साइबर ठग आनलाइन माध्यम से लोगों के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फेक लिंक भेजते हैं। इन फेक लिंक पर क्लिक होती ही साइबर जालसाज पीड़ितों के पर्सनल डाटा हैक कर उनके साथ आनलाइन फ्राड कर बैंक खातों से रूपया उड़ा लेते हैं।

बरामदगी का विवरणः-विस्मिल्लाह निवासी पनेवा पनेई थाना कोतवाली जनपद महराजगंज का धनराशि 90,000/- रूपये बरामद।अशोक कुमार निवासी सोनरा थाना कोतवाली जनपद महराजगंज धनराशि 19,999/- रूपया बरामद।आकाश प्रताप निवासी वार्ड नं0 7 शिवनगर थाना कोतवाली महराजगंज धनराशि 6,000/- रूपया बरामद।नरेश कुमार गुप्ता निवासी पिपरा रसुलपुर थाना कोतवाली महराजगंज धनराशि 30,000/- रूपया बरामद।

कुल बरामदगी -1,45,999/- रूपया बरामदगी

बरामद कराने वाले टीम का विवरण उ०नि० सूरज कुमार।हे०का० धर्मेन्द्र कुमार गोंड।हे0का0 ग्रेड -ए प्रियंका।-का० अमरनाथ गोंड।

       प्रभारी महराजगंज 

           कैलाश सिंह


Post a Comment

Previous Post Next Post