ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

ई ललन सिंह के सुपुत्र लोजपा (रामविलास) के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता सोनू सिंह द्वारा अकोढी गोला में पुण्यतिथि पर छठ घाट का कराया गया निर्माण।

       


 


        डेहरी (रोहतास) से रिंटू सिंह की रिपोर्ट।  

डेहरी :-रोहतास के जाने माने समाजसेवी स्व ई ललन सिंह की 6वीं  पूण्य तिथि के अवसर रविवार को डेहरी  के जखी बिगहा स्थित ई ललन सिंह स्पोर्टिंग क्लब परिसर में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश महासचिव राजिव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह, उनकी पत्नी पूर्व जिला परिषद सदस्य नीतू सिंह एवं लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय व  प्रदेश स्तर के कई नेताओं,शिक्षा विदों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।


कार्यक्रम में डेहरी व अकोढीगोला प्रखंड के सभी सरकारी  उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों मे वर्ष 2025 के  वार्षिक परीक्षा में  प्रथम श्रेणी में उतिर्ण विद्यालय के टॉपर छात्र -छात्राओ को मोमेन्टो, सैमसंग का टैब ,अंग वस्त्र और पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया।  सामारोह को  सम्बोधित करते हुए सोनू सिह ने कहा कि शिक्षा वह शेरनी का दूध है ,जिसे पीने के बाद पुरी ब्रहमाण्ड मे राज करने की क्षमता आ जाती है। भारत को विश्व गुरू बनाना है तो हर घर मे शिक्षा की दीपक को जलाना होगा। उन्होने कहा की स्व ई  ललन सिह  शिक्षा प्रेमी थे और  क्षेत्र में शिक्षा के विकास के लिए हमेशा आगे रहते थे।     

             

इसके पूर्व भी सोनू सिंह द्वारा स्व ई ललन सिह के स्मृति मे डालमियानगर खेल मैदान मे दर्शक चबुतरा, डेहरी मुक्तिधाम मे हाईमास्क लाईट, जगजीवन महाविधालय मे पुस्तकालय निर्माण कराया गया है। उनकी पूण्य तिथि पर प्रत्येक वर्ष प्रतिभा सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जाता है। इनकी स्मृति मे इस बार  अकोढीगोला मे छठ घाट का निर्माण कर जनता को समर्पित किया गया है। सामारोह मे शिक्षा जगत से जुड़े लोगों व अभिभावको को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे पूर्व जिला पार्षद नीतू सिह, निरंजन सिंह ,सौरव सिंह,  सुरभि सिंह, डेहरी बार एसोसिएशन अध्यक्ष मनोज अज्ञानी ,


नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी कोऑर्डिनेटर सह एनएसएस पदाधिकारी प्रो डॉ अनिल कुमार सिंह , उत्तम सिंह , लोजपा नगर अध्यक्ष गोविंद गुप्ता, सुनील सिंह, मनोज सिंह,प्रो विमल सिंह, अकस के सिमल सिंह, अनिल विश्वास, मुन्ना लाल कसेरा, शिवाजी सिंह, अशोक भारद्वाज , राजू गुप्ता, अंकित गुप्ता,  जनमेजय सिंह,अरविंद सिंह,भोला सिंह,शकुंतला देवी सहित बड़ी संख्या में शिक्षा जगत से जुड़े लोग एवं प्रतिभा सम्मान समारोह के लिए चयनित छात्र-छात्राएं, अभिभावक उपस्थित थे। वहीं सोनू सिंह द्वारा कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों को  पुण्यतिथि का प्रतीक चिन्ह व अंग वस्त्र  देकर सम्मानित किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post