Ath news 11:- दिनाक-03/06/2025 ऑपरेशन क्लीन के तहत दिनांक-03/06/2025 को रेल पुलिस उपाधीक्षक, कंचन राज के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन आरा रेल परिक्षेत्र में मोबाईल चोरी, लैपटॉप चोरी, चैन स्नैचर, अटैची लिफ्टर, अन्य अपराधों, अवैध शराब एवं मादक पदार्थ की तस्करी के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया गया। इसी क्रम में टीम प्रभारी के साथ गाडी सं0-14004 मालदा स्पेशल एक्स० को चेक किया जा रहा था। चेंकिग के क्रम में कोच सं०-एस/3 से 78 पीस स्क्रीन टच मोबाईल एवं 39.500 लीटर विदेशी शराब लावारिस अवस्था में बरामद किया गया। इस संदर्भ में रेल थाना आरा में काड दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।इस संदर्भ में रेल थाना आरा में काड दर्ज कर अग्रत्तर कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम अज्ञात।
बरामद।
39.500 लीटर विदेशी शराब (अनुमानित राशि-लगभग 39,500/-रूपये)
78 पीस स्क्रीन टच मोबाईल (जिसमें अधिकांश महंगे मोबाईल है।) अनुमानित राशि-लगभग 31,20,000/- रूपये
कुल अनुमानित राशि-लगभग 31,59,500/- रूपये
दिनांक-03/06/2025 को रेलवे स्टेशन पाटलीपुत्रा रेल परिक्षेत्र में मोबाईल चोरी, लैपटॉप चोरी, चैन स्नैचर, अटैची लिफ्टर, अन्य अपराधों, अवैध शराब एवं मादक पदार्थ की तस्करी के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया गया। इसी क्रम में पाटलीपुत्रा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-04 के लिफ्ट के पास करीब 18:25 बजे दो व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में बैठा पाया गया जो पुलिस बल को देखकर दक्षिण की तरफ भागने लगा। पुलिस बल को संदेह होने पर बल के सहयोग से घेराबंदी कर उक्त दोनो व्यक्ति को पकड़ा गया। भागने के कारण पूछने पर कोई संतोषजनक जबाव नहीं दिया गया। पकड़ाये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर क्रमशः 01. मो० आबिद उम्र लगभग 38 वर्ष पि० मो० तस्लीम एवं 02. मो० अख्तर उम्र लगभग 35 वर्ष पि० नथनी दोनो सा०- रैन खड़का थाना-रूनी सैदपुर, जिला-सीतामढ़ी बताया गया। विधिवत् जमा तलाशी लिये जाने पर 02 स्क्रीन टच महंगा मोबाईल बरामद किया गया।
इस संदर्भ में रेल थाना पाटलीपुत्रा काड सं0-44/25 दिनांक 02/06/25 धारा-317(5)/3(5) बी०एन०एस० दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम 01. मो0 आबिद उम्र लगभग 38 वर्ष पि० मो० तस्लीम एवं
02. मो० अख्तर उम्र लगभग 35 वर्ष पि० नथनी दोनो सा०- रैन खड़का थाना-रूनी सैदपुर, जिला-सीतामढ़ी।
बरामद।
02 स्क्रीन टच महंगा मोबाईल (अनुमानित राशि-लगभग 80,000/- रूपये)
टीम का नाम।
01. पु०अ०नि० पंकज कुमार, रेल थानाध्यक्ष, पाटलीपुत्रा।
02. पु०अ०नि० राजनीति प्रसाद, रेल थाना, पाटलीपुत्रा।
03. पी०टी०सी०/85 मनोज प्रसाद, रेल थाना, पाटलीपुत्रा।
04. सि०/398 दीपक पासवान, रेल थाना, पाटलीपुत्रा।
05. गृ०२० / 102734 विजय कुमार, रेल थाना, पाटलीपुत्रा।
