ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

लोजपा (आर) के प्रदेश महासचिव सह प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन सिंह ने कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित किया।

 


रोहतास से रिंटू सिंह की रिपोर्ट ।-----


 ATH EXPRESS NEWS DAINIK PAPER :-सोमवार को लोजपा आर के प्रदेश महासचिव सह प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह ने कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित किया। इस सम्मान समारोह में आए सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी जिस तरह से आरा के रमना मैदान में हजारों की संख्या में उपस्थिति दर्शाए थे ठीक उसी तरह 29 जून को राजगीर के स्टेट गेस्ट हाउस हॉकी मैदान के समीप राजगीर बिहार में जाने के लिए सभी कार्यकर्ता से आग्रह किया । सोनू सिंह ने कहा कि आप सभी का सहयोग से ही हम सभी राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के हाथों को मजबूत करने का काम करेंगे और अपने जिला का उपस्थिति दर्ज कराएंगे।


हम सभी रोहतास फर्स्ट और रोहतासी फर्स्ट के विजन और माननीय चिराग पासवान के बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट के विजन के साथ चल रहे हैं।

लोजपा आर के प्रदेश महासचिव सह गया जिला प्रभारी राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह ने आज कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता लोजपा आर के जिला अध्यक्ष कमलेश ने किया। संचालन धर्मेंद पासवान एवं संचालन संसदीय बोर्ड जिला अध्यक्ष डॉक्टर छोटे लाल पासवान ने किया। कार्यकर्ता सम्मान समारोह में आए सभी कार्यकर्ता को प्रदेश महासचिव राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। डेहरी विधानसभा प्रभारी रणविजय सिंह, विनय सिंह, अकोढी गोला प्रखंड अध्यक्ष नागेंद्र पासवान, डेहरी नगर अध्यक्ष गोविंद गुप्ता, शैलेंद्र सिंह, अजित कुशवाहा,सीताराम चंद्रवंशी, नव आजाद सिंह, जगदीश पासवान प्रदेश महासचिव, रीता देवी, सुनैना देवी, मालती देवी और समस्त सम्मानित कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल हुए।

Post a Comment

Previous Post Next Post