ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

बिहार को एक और बड़ा तोहफा गयाजी और अयोध्या के बीच में चलेगी नमो भारत रैपिट ट्रेन.

 



सासाराम (रोहतास) पुलिस पब्लिक हेल्प लाईन के सदस्य जावेद अख्तर, कुण्डल सिंह ने बताया कि इस ट्रेन के चलने पर यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। 408 कि०मी० की दूरी तय करने वाली ट्रेन पर्यावरण अनुकूलित होगी। इसका किराया लगभग 500 रू० होगा। रेल सुत्रों के अनुसार नमो भारत रैपिट ट्रेन सप्ताह में 6 दिन (रविवार को छोड़ कर) चलेगी। गयाजी जक्शन से सुबह 5 बजे प्रस्थान करेगी और ग्यारह बजे अयोध्या धाम पहुँचेगी और वापसी की यात्रा शाम 05 बजे अयोध्या से शुरू होकर रात्रि 11 बजे गयाजी पहुँचेगी। ट्रेन में कुल 16 वातानुकूलित कोच होगा। जिसमें यात्रियों की सुविधा एवं आराम होगी। यह ट्रेन गयाजी से चलकर रफीगंज, सासाराम, डी०डी०यू० उपाध्याय जक्शन, काशी, वाराणसी जक्शन जौनपुर जक्शन, शाहगंज, अकबरपुर और गोसाईगंज आदि स्टेशनों पर रुकते हुए अयोध्याजी पहुंचेगी। पुलिस पब्लिक हेल्प लाईन के लोगों ने इस ट्रेन के चलने पर काफी खुशी जाहीर की है। पुलिस पब्लिक हेल्पलाईन के सदस्य कुण्डल सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलकर गाड़ी सं0-12259/12260 सियाल्दाहा बिकानेर दूरन्ती एक्सप्रेस एवं 12301/12302 हावड़ा नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव और सासाराम आरा रेल लाईन दोहरी करण एवं सासाराम जक्शन को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने की मांग की। मांग करने वालों में कुण्डल सिंह, जावेद अख्तर, प्रवीण कुमार वर्मा, नवल किशोर, सपना कुमारी, प्रियंका पाण्डेय, सालू सिंह, पूजा कुमारी, काजल कुमारी, दीप रानी, युगल किशोर, नगमा बानों, छोटी कुमारी, पायल कुमारी, साक्षी कुमारी, सृष्टि कुमारी, खुशी गुप्ता, धन्नजय कुमार मेहता, लोकेश तिवारी, डी०डी० यादव, रमेश पाण्डेय, आदित्य उपाध्याय आदि शामिल हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post