ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मिला चौकीदार का शव, सूचना पर पहुंची पुलिस.

 



महराजगंज:-परतावल-पुरैना मार्ग पर चौपरिया के पास गांव निवासी चौकीदार अदालत का शव सुबह छह बजे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

श्यामदेउरवा थाना के चौपरिया निवासी अदालत बुधवार की सायं पीमोटर साइकिल से कुछ सामान खरीदने परतावल बाजार गए थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। घर पर पत्नी निर्मला, मां मलगोइचा और बेटी रंजना रहती हैं। जबकि तीनों बेटे रोजी रोजगार के लिए बाहर रहते हैं।


घर में केवल महिलाओं के होने के कारण उन्होंने आस-पास जानकारी प्राप्त, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद इंतजार करते-करते सोने चली गईं। सुबह राहगीरों ने उनकापी शव मार्ग किनारे देखा तो पुलिस को सूचना दी।अदालत श्यामदेउरवा थाने में चौकीदारी थे। साथ ही गांव में भजन-कीर्तन कर स्वजन का भरण-पोषण करते थे। अदालत की मृत्यु से स्वजन में कोहराम मच गया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर भेजी मर्चरी हाउस।

थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

         प्रभारी महराजगंज

              कैलाश सिंह.

Post a Comment

Previous Post Next Post