ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

नबीनगर प्रखंड के दो पंचायत के ग्रामीण क्षेत्रों में वज्रपात से दो व्यक्तियों की मौत कुछ व्यक्ति घायल।

 


मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।


औरंगाबाद। आज दिनांक 15/07/2025 नबीनगर प्रखंड के दो थानाक्षेत्रों में वज्रपात से दो व्यक्तियों की मौत कुछ व्यक्ति घायल। नबीनगर थानाक्षेत्र के नाउर पंचायत के जोगाबांध गांव में लालमोहन यादव के पत्नी कान्ति देवी की वज्रपात हो गई। घायल व्यक्तियों में 20 वर्षीय विकास कुमार पिता सूर्यदेव यादव,60 वर्षीय देवमुनिया कुंवर, और संजय यादव की 45 वर्षीय पत्नी ललिता देवी शामिल हैं। सभी घायल व्यक्तियों की ईलाज स्थानीय चिकित्सको द्वारा किया गया।नबीनगर थानाध्यक्ष मृत्यंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि मवेशी चराने के दौरान वज्रपात के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत और तीन व्यक्ति घायल हो गए।मृत व्यक्ति को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेज दिया गया और घायल व्यक्तियों को स्थानीय चिकित्सको के द्वारा ईलाज किया गया।

नबीनगर प्रखंड के एनटीपीसी खैरा थानाक्षेत्र गम्हरिया गांव में वज्रपात के दुसरा घटना हुआ। जिसमें गम्हरिया गांव स्वः धनुका सिंह के पुत्र रामपुकार सिंह उर्फ पुकार सिंह खेत के तरफ निकले थे जहां वज्रपात के चपेट में आने मोत हो गया। घटना के बाद अगल बगल के व्यक्तियों के मदद से स्थानीय चिकित्सको के पास ले गये देखते ही चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। जैसे ही घर  गांव में सूचना हो कि घर में कोहराम मच गया और गांव में मातम छा गया। एनटीपीसी खैरा थानाध्यक्ष परमजीत कुमार मंडल ने बताया कि मृतक रामपुकार सिंह उर्फ पुकार सिंह खेत के तरफ गया था अचानक वज्रपात के चपेट आने मोत हो गया। सूचनोपरांत एनटीपीसी खैरा थानाध्यक्ष परमजीत कुमार मंडल ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post