ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

विभिन्न मांगों को लेकर आंगनवाड़ी सेविका सहायिकाओं गई एकदिवसीय आम हड़ताल पर- आखिर क्यों आइए जानते हैं खबर के माध्यम से।

 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।




एटीएच न्यूज़ 11:- झारखंड प्रदेश आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन कांडी के तत्वाधान में बुधवार को प्रखंड के सभी आंगनवाड़ी केन्द्र के सेविका सहायिकाओं ने अपने विभिन्न मांगों को लेकर सेविका संघ के प्रखंड अध्यक्ष निभा देवी की अध्यक्षता में एकदिवसीय आम हड़ताल किया गया। सेविका सहायिकाओं ने प्रखंड कार्यालय से बैनर पोस्टर के साथ नारेबाजी करते हुए कांडी बाजार के विभिन्न चौक चौराहे होते हुए पून : प्रखंड कार्यालय पहुंचकर बालविकास परियोजना पर्यवेक्षिका राणा तबस्सुम को प्रधानमंत्री के नाम  ज्ञापन सौंपा गया। मौके पर पंचायत अध्यक्ष सजीना खातुन, अंजलि देवी,सुजान्ती देवी, माया देवी,अंजु देवी,रेखा देवी, पुष्पा देवी,रिता देवी, मोती राज देवी, उर्मिला देवी, सुनैना देवी, सुनिता देवी,मंजू देवी, प्रमिला देवी, नगीना देवी,रिना देवी,लिलावती देवी, कलावती देवी,मिना देवी, संगीता देवी, जयंती कुसुम, सुनैना देवी, के अलावें  अन्य  कई सेविका सहायिका मौजूद थीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post