मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।
औरंगाबाद। आज दिनांक 09/07/2025 ट्रेड यूनियन के हड़ताल के समर्थन एवं मतदाता सूची के पुनरीक्षण के खिलाफ इंडिया गठबंधन समन्वय समिति के आह्वाहन पर मसाल जुलूस एवं संपूर्ण बिहार बंद का कुटुंबा प्रखंड मुख्यालय में व्यापक असर दिखा। इस दौरान महागठबंधन घटक दल के सैकड़ो कार्यकर्ता हाथों में झंडा, बैनर और पोस्टर लेकर अंबा चौक पर इकट्ठा हुए और चुनाव आयोग एवं बिहार सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। राजद प्रखंड अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण को गरीब, दलितों और महादलितों के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश बताया। वहीं प्रदर्शन में शामिल महागठबंधन घटक दल के नेताओं ने सरकार की नीतियों को अलोकतांत्रिक करार दिया और मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को तत्काल बंद करने की मांग की। प्रदर्शन में राजद प्रखंड अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष नीलम सिंह, भाकपा माले प्रखंड सचिव रमेश पासवान, प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र कुमार, कांग्रेस प्रखंड प्रवक्ता रामाकांत पांडेय, मुखिया रविंद्र यादव, मंजीत यादव, मुखिया प्रतिनिधि पुट्टू यादव, संजय तेजा समेत महागठबंधन घटक दल के सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल थे। औरंगाबाद। ट्रेड यूनियन के हड़ताल के समर्थन एवं मतदाता सूची के पुनरीक्षण के खिलाफ इंडिया गठबंधन समन्वय समिति के आह्वाहन पर मसाल जुलूस एवं संपूर्ण बिहार बंद का कुटुंबा प्रखंड मुख्यालय में व्यापक असर दिखा। इस दौरान महागठबंधन घटक दल के सैकड़ो कार्यकर्ता हाथों में झंडा, बैनर और पोस्टर लेकर अंबा चौक पर इकट्ठा हुए और चुनाव आयोग एवं बिहार सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। राजद प्रखंड अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण को गरीब, दलितों और महादलितों के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश बताया। वहीं प्रदर्शन में शामिल महागठबंधन घटक दल के नेताओं ने सरकार की नीतियों को अलोकतांत्रिक करार दिया और मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को तत्काल बंद करने की मांग की। प्रदर्शन में राजद प्रखंड अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष नीलम सिंह, भाकपा माले प्रखंड सचिव रमेश पासवान, प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र कुमार, कांग्रेस प्रखंड प्रवक्ता रामाकांत पांडेय, मुखिया रविंद्र यादव, मंजीत यादव, मुखिया प्रतिनिधि पुट्टू यादव, संजय तेजा समेत महागठबंधन घटक दल के सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल थे।