ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

प्रदेश के पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद चंद्रशेखर दुबे का पार्थिव शरीर जैसे ही उनके पैतृक आवास पहुंचा अंतिम दर्शन के लिए लोगों की उमड़ी भीड़।

 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।


 


एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी क्षेत्र अंतर्गत चोका गांव निवासी प्रदेश के पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे का पार्थिव शरीर जैसे हीं उनके पैतृक आवास चोका पहुंचा अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जो जिस स्थिति में था उसी स्थिति में अंतिम दर्शन के लिए पहुंच गया। पूरा गांव व इलाका में शोक की स्थिति है।चारो तरफ अपने प्रिय नेता व बेटा का  हीं चर्चा लोगों के जुबान पर है।एक हीं चर्चा है कि वाकई में वे नेक दिल इंसान के साथ साथ जमीन से जुड़े नेता थे।इनकी रिक्तता को भरना क्षेत्र के लिए मुश्किल होगा। पैतृक आवास पर पार्थिव शरीर पहुंचने के बाद सबसे पहले  परिजनों द्वारा घर के अंदर रखा गया।जहाँ पर अपने आत्मीय ने अपने नेता का अंतिम दर्शन किए। उसके बाद लोगों के अंतिम दर्शन के लिए चाहरदीवारी में रखा गया जहां। पर हजारों लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किए। उसके बाद दाह संस्कार के लिए पार्थिव शरीर को कांडी ,केतार, खरौंधी के रास्ते काशी वाराणसी के लिए ले जाया गया।अंतिम संस्कार वाराणसी में हीं सम्पन्न होगी।


इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी,अमृत शुक्ला,बीडीओ राकेश सहाय, थाना प्रभारी अविनाश राज,अभिमन्यु सिंह, विकास उपाध्याय,डब्ल्यू दुबे, कांग्रेस गढ़वा जिला अध्यक्ष, ओबेदुल्ला हक अंसारी, कांडी प्रखंड अध्यक्ष जोवाहर राम,असर्फी तिवारी, वीरेंद्र तिवारी, अनूप पासवान,हसन रजवार, बलियारी मुखिया प्रतिनिधि ललन मेहता,प्रमुख नारायण यादव,पूर्व प्रमुख पिंकू पाण्डेय,चटनियां पंचायत मुखिया प्रतिनिधि लल्लू यादव,पतीला पंचायत मुखिया अमित दुबे,अजय सिंह,राम लाला दुबे सहित कई लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post