ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

कांग्रेसी नेता चंद्रशेखर दुबे की दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल मे हुईं निधन से क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर।

  गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।

 



 

एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चोका गांव के निवासी झारखंड के वरिष्ठ कांग्रेसी  नेता चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे ने गुरु वार को शाम 7.30 बजे दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई वे 80 वर्ष के थे और पिछले 25 दिनों से बिमार चल रहे थे।उनके निधन से पुरे प्रखण्ड सहित पुरे गढ़वा जिले में शोक की लहर है। परिजनों के अनुसार उनका शव शुक्रवार को रांची आएगा तथा रांची से उनके पैतृक आवास चोंका लाया जाएगा अंतिम संस्कार सोन कोयल नदी के  संगम पर किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार ददई दुबे 8 जून को केदारनाथ दर्शन के लिए गए थे।और वही पर उनको ठंड लग गया  पहले से भी अनेक बिमारियों से ग्रसित होने के कारण उनकी हालत बिगड़ती चली गई। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उनका निधन हो गया। ददई दुबे अपनी राजनीतिक मुखिया पद से सुरु किए चार बार विधायक एक बार संसद दो बार मंत्री बने पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे की मौत की खबर मिलते हैं प्रखंड के किशन राज पब्लिक हाई स्कूल बलियारी सोनभद्र आदर्श इंटर महाविद्यालय कांडी के सभी कर्मी तथा छात्र होने एक मिनट मौन रहकर शोक संवेदना व्यक्त किया तथा मृतक के आत्मा की शांति हेतु भगवान से प्रार्थना की

Post a Comment

Previous Post Next Post