थाना लालगंज से रामजीत चौधरी की रिपोर्ट.
ATHNEWS 11 GROUP MEDIA LALGANJ : बस्ती जनपद के लालगंज-कुदरहा मार्ग की स्थिति खराब हो गई है। लालगंज पुल से 50 मीटर उत्तर की तरफ एक बड़ा गड्डा बन गया है। बरसात के कारण सड़क की दोनों पटरियों पर रेन कट की समस्या उत्पन्न हो गई है।
सड़क की पटरियों की मिट्टी धंसने से वे सुरंग जैसी दिख रही हैं। इस मार्ग पर दोपहिया और चार पहिया वाहनों का आवागमन निरंतर होता है। बरसात के दौरान रेन कट से बने गड्डों के कारण कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।
लालगंज के निवासी राजेंद्र मोदनवाल, बबलू यादव, शिवम् गौड और दिलीप कुमार ने चेतावनी दी है। उनका कहना है कि समय पर मरम्मत नहीं होने से कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
स्थानीय प्रशासन इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। मीडिया में कई बार खबरें प्रकाशित होने के बावजूद अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए सड़क की तत्काल मरम्मत आवश्यक है।
