ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

जिला संगठन के निर्देशानुसार भाजपाइयों द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा।

  गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।


 



एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखण्ड मुख्यालय में जिला संगठन के निर्देशानुसार भाजपाइयों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा प्रखण्ड मुख्यालय स्थित भाजपा मंडल कार्यालय से प्रारम्भ हुई, जो पेट्रोल पम्प तक जा कर पुनः वापस मंडल कार्यलय पहुंचकर समाप्त हो गई। इस यात्रा के दौरान वंदे मातरम, हिंदुस्तान जिंदाबाद सहित कई नारे लगाए गए, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति में डूब रहा था।


तिरंगा यात्रा में प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रभारी ओमप्रकाश तिवारी व किसान प्रदेश कार्य समिति सदस्य रामलला दुबे मुख्य रूप से उपस्थित थे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष शशिरंजन दुबे ने की। इस अवसर पर किसान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलला दुबे ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा "घर-घर तिरंगा" अभियान के बैनर तले निकाली गई। निकाली गई तिरंगा यात्रा के माध्यम से जन-जन को जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि हर घर पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा होना चाहिए, यह सबका कर्तव्य है। चुकी यह तिरंगा आजादी व स्वतंत्रता का प्रतीक है।

तिरंगा यात्रा में राम लखन चंद्रवंशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष व अभियान के संयोजक  अमरेश चंद्र, दीपक शुक्ला, चंद्रमणि मिश्रा, सूर्य देव मेहता, ब्रजकिशोर लाल, अरुण कुमार गुप्ता, लालमेंद्र पासवान, दिलीप प्रजापति, शिवप्रसाद पांडेय, श्रीराम पांडेय, अमित पांडेय, जानकी रजवार, राजनाथ शर्मा, ललन पासवान, सुरेंद्र सिंह, मोती यादव सहित काफी संख्या में भाजपाई उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post