ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

पंचायत उन्नति सूचकांक प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का किया गया आयोजन।

 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।।


 



एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी  प्रखंड सभागार में शुक्रवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। पंचायत उन्नति सूचकांक 2.0 का प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल पदाधिकारी राकेश सहाय प्रखंड प्रमुख नारायण यादव , जिला परिषद सदस्य नेहा कुमारी, जिला परिषद प्रतिनिधि दिनेश कुमार के द्वारा संयुक्त रूप दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया किया। इस महती बैठक का मुख्य  उद्देश्य पंचायतों में  हो रहे विकास कार्यों से पंचायत का बेहतर विकास कैसे हो इन सारी बिंदुओं पर चर्चा किया गया। इस पर चर्चा करते हुए कांडी पंचायत मुखिया विजय राम ने कहा कि पिछले दो वर्षों से सरकार के द्वारा कोई भी राशि पंचायत को उपलब्ध नही कराया जा रहा है। पंचायत में कोई भी  मद नही होने के कारण पंचायत का विकास रुक  गया है। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि मद की अनुपलब्धता के कारण अपने अपने पंचायत का विकास कार्य नहीं कर पा रहे हैं।


सभी ने सरकार से अपील करते हुए कहा कि पंचायत के विकास अवरुद्ध न हो इसके लिए मद मिलना चाहिए।

  बैठक में प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी शाहिद अंसारी,मनरेगा बीपीओ सोनू कुमार,सीआई संदीप कुमार गुप्ता,मुखिया विजय राम,ललित बैठा ,मुखिया प्रतिनिधि नीरज सिंह,रिंकू सिंह, अरुण राम,बीडीसी अभिनंदन शर्मा,मुखिया परिखा राम,अरुण कुमार राम ,अनूप कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post