मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।
औरंगाबाद। आज दिनांक 29/08/2025 शौच के लिए घर से बाहर गयी 71 वर्षीय वृद्ध महिला का शव उसके घर से 200 मीटर दूरी पर आहर मिला। अंबा थाना क्षेत्र के सिमरहुआ गांव, निवासी नरसिंह मेहता की पत्नी प्यारी देवी के रूप में हुई है। मृतका के पुत्र अरविंद मेहता ने बताया कि उनकी मां शौच के लिए बाहर गई थी, लेकिन काफी देर के बाद जब वह घर नहीं लौटी तब घर वालों ने खोजबीन शुरू किया। खोजबीन के दौरान आहर के पिंड पर मृतका का चप्पल मिला, तब उन्होंने आहर के पानी के अंदर तलाश शुरू किया। जहां उनकी मां का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। मृतका के शरीर पर कई जगह चोट व माथे पर धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान है। घटना की सूचना मिलने पर अंबा थानाध्यक्ष राहुल राज दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, और आवश्यक कार्यवाही करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेज दिया। उन्होंने बताया कि परिजनों ने पूर्व के विवाद में हत्या किए जाने की आशंका का जताई है, परंतु पुलिस साक्ष्य के आधार पर तहकीकात कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि साक्ष्य संकलन के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है। सूचना पर बड़ी तत्परता से थानाध्यक्ष ने सभी कागजी कार्यवाही पुरा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के पश्चात अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोषी पर शख्त कारवाई किया जाएगा।