ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

गांजा तस्करी का भंडाफोड़: घुघली पुलिस ने 1 किलो 115 ग्राम नाजायज गांजा संग दो गिरफ्तार, स्कूटी भी सीज।

 



महराजगंज:-पुलिस अधीक्षक  सोमेन्द्र मीना के निर्देशन पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में घुघली थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शनिवार 27 सितंबर 2025 को पुलिस टीम ने जखीरा चौराहे पर चेकिंग के दौरान दो व्यक्तियों को 01 किलो 115 ग्राम नाजायज गांजा के साथ दबोच लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजेश्वर सिंह (46 वर्ष) पुत्र वंशबहादुर सिंह और चंद्रभान गोंड (70 वर्ष) पुत्र स्व. सवरू गौड़, दोनों निवासी हरखी थाना घुघली, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों की नीले रंग की स्कूटी (UP56 BB1325) को रोककर जांच की गई, लेकिन वाहन से संबंधित कोई वैध कागजात नहीं प्रस्तुत किए गए। तलाशी में एक सफेद झोले से गांजा बरामद किया गया। अवैध परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी को धारा 207 MV Act में सीज कर दिया गया।

गिरफ्तारी सुबह 11:40 बजे जखीरा चौराहे पर हुई। बरामदगी में शामिल है।01 किलो 115 ग्राम नाजायज गांजा होंडा एक्टिवा स्कूटी (UP56 BB1325)पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध थाना घुघली में मु0अ0सं0 359/2025, धारा 8/20 NDPS Act में मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार माननीय न्यायालय भेजा गया।

 गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम।उ0नि0 धर्मेन्द्र जैन,का0 आशुतोष राय,का0 विजय प्रकाश।

 यह कार्रवाई पुलिस की सक्रियता और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की एक और बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

        प्रभारी महराजगंज

          कैलाश सिंह.

Post a Comment

Previous Post Next Post