ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

बनकटी वार्ड 3 में चौपाल कार्यक्रम आयोजितः अध्यक्ष प्रतिनिधि ने सुनीं लोगों की जल निकासी, आवास समस्याएं.

 


थाना लालगंज से रामजीत चौधरी की रिपोर्ट.


ATH NEWS 11 GROUP  LALGANJ :-नगर पंचायत बनकटी के वार्ड नंबर 3 कृष्णा नगर देईसाड़ में एक चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रतिनिधि और वरिष्ठ भाजपा नेता इंजीनियर अरविंद पाल ने जनसंवाद किया।


जनसंवाद के दौरान, अरविंद पाल ने वार्ड का भ्रमण किया और स्थानीय लोगों से सीधे बातचीत की। उन्होंने माताओं, बुजुर्गों और नौजवानों सहित सभी वर्गों के लोगों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं और अनुभवों को खुलकर साझा किया।



चौपाल में सैकड़ों से अधिक लोगों ने भाग लिया और अपनी समस्याएं बताईं। इनमें मुख्य रूप से जल निकासी की समस्याएँ थीं, जो अधिकतर लोगों ने उठाईं। कुछ लोगों ने आवास से संबंधित समस्याओं का भी जिक्र किया। इंजीनियर अरविंद पाल ने इन समस्याओं को गंभीरता से सुना और जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

 इसके अतिरिक्त, कई लोगों ने बिजली आपूर्ति से जुड़ी शिकायतें भी रखीं। उन्होंने बताया कि उमस भरी गर्मी के बावजूद उन्हें 20 घंटे बिजली नहीं मिल रही है, जिसका मुख्य कारण जर्जर तार हैं। अरविंद पाल ने इन सभी समस्याओं को सुना और लोगों को आश्वासन दिया कि उनका शीघ्र निवारण किया जाएगा। इस दौरान अतुल पाल अभिनव पाल अजय अग्रहरि मनोज कुमार देवेंद्र सिंह के साथ तमाम लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post