ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

डेहरी शहर में आधुनिक सुविधाओं से लैस ऑर्थो मैक्स हॉस्पिटल का हुआ शुभारंभ।



   

                   डेहरी से रिंटू सिंह की रिपोर्ट।

चिकित्सा सेवा हमारा धर्म है और हम बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। चिकित्सक होने के नाते मेरा कर्तव्य है की मैं अपने पास आने वाले सभी मरीजों को उनकी बीमारियों से छुटकारा दिलाकर उन्हें स्वस्थलाभ प्रदान करूं। उक्त बातें शहर के प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ कुमार अंशुमान ने डेहरी शहर के जक्खी बीघा - स्टेशन  रोड में चूना भट्ठा के समीप ऑर्थो मैक्स  अस्पताल के शुभारंभ के अवसर पर कहा। अस्पताल का उद्घाटन शाहाबाद के जाने माने हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ आर. डी. सिंह  द्वारा फिता काट कर किया गया। अस्पताल के संचालक डॉ कुमार अंशुमान ने बताया कि हड्डियों एवं नस रोग के अलावा डॉ  दिवाकर द्वारा कान नाक गला एवं डॉ महेंद्र प्रताप सिंह द्वारा मधुमेह व हृदय रोग का इलाज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह पूर्ण रूप से मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल है। यहां आधुनिक उपकरणों द्वारा बेहतर चिकित्सा कार्य किया जाएगा। यहां आने वाले गरीब एवं सहायक तबके के मरीजों के लिए भी व्यवस्था किया गया है जिसे कम खर्च पर बेहतर सुविधा और चिकित्सा उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि उनके पिता स्वर्गीय डॉक्टर दरबारी से ने हमेशा गरीब एवं असहाय जरूरतमंद लोगों के इलाज के लिए कार्य किया था और उन्ही से प्रेरणा लेकर इस अस्पताल की स्थापना किया गया है। मौके पर शहर के जाने माने चिकित्सक चिकित्सा ज्योति शंकर कश्यप , डॉ अमिताभ सिंह, डॉ बी एन राय, डॉ अरविंद कुमार सिंह,सन बीम स्कूल के निदेशक राजीव रंजन सिन्हा, ए आर वर्मा , अरुण सिंह, रौशन कुमार, अनुमंडल विधिज्ञ  संघ के पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर पांडे, मिथिलेश सिन्हा, सतेन्द्र कुशवाहा ,संजय सिंह बाला, नागेश्वर सिंह, रवि शेखर, पूर्व प्राचार्य प्रो दिग्विजय सिंह, प्राचार्य बलराम सिंह, प्रो डॉ अनिल सिंह, प्रो विनय सिंह, नरेंद्र सिंह, अवधेश अहीर सहित उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post