गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- जिला उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने शुक्रवार को मोहम्मद गंज - भंडरिया भीम बराज से निकली बांई नहर निर्माण कार्य में आ रही अड़चनों को लेकर निरक्षण किया।
इस दौरान वेप्कौस कंपनी के इंजीनियर मैनक घोष द्वारा मुख्य नहर में 0 से 3 किलोमीटर के बीच लैंड इसू एवं ग्रामीणों द्वारा जाने की बात बताएं। इसके बाद जिला उपाय दिनेश कुमार यादव ने 0 मीटर यानी भीम बराज के पास निरीक्षण किए, और इसके बाद मंडरा के पास ग्रामीणों द्वारा रुक जाने की बात बताएं और वहां पर भी उन्होंने स्थल निरीक्षण किया। इसके बाद खरौंधा पंचायत भवन के पीछे से जो मुख्य नहर से पतीला होते सरकोनी,पतरिया पंचायत क्षेत्र तक नहर निकली है उसमें विशेष रूप लैंड इशू एवं पतीला,शिवरी एवं पतरिया में 13 मकान नहर क्षेत्र में आने पर मुआवजा इसू होने की बात बताई गई। जिसमें पतीला में मुबारक अंसारी पिता सफीक अंसारी, उस्मान अंसारी पिता शहाबुद्दीन अंसारी, शेख इस्लामुद्दीन अंसारी पिता गुलाम अंसारी , शकील अंसारी पिता रफीक अंसारी, शिवरी में संजय पाल पिता सूर्य देव पाल एवं पतरिया में विनोद बैठा पिता कन्हाई बैठा, रघुनाथ बैठा, उपेंद्र राम, अर्जुन राम, कामेश्वर चौहान पिता योगेश्वर चौहान का मकान नहर में जा रहा है।
जिसके बाद उपायुक्त ने पतीला में निरीक्षण किया। और ग्रामीणों से भी मिले। सभी मामलों को समझाते हुए इसके बाद उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने पंचायत मुखिया अमित दुबे को कहा कि ग्रामीणों के बीच आपसी सहमति बनाकर जो जमीन का मुआवजा मिल गया है उसके पर काम होने दिया जाए। इस संबंध में पदाधिकारी ने कहा कि सभी लोगों का मुआवजा दिया जा रहा है और सुरक्षा से लेकर नहर निर्माण कार्य होने दें। इसके बाद उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने पलामू डीआरडीए पदाधिकारी गौरांग महतो, गढ़वा एस डीएम संजय कुमार,सीओ राकेश सहाय एवं कंपनी के पदाधिकारीयों को कहा कि ग्रामीणों के साथ आपसी बैठक कर सभी मामले को निष्पादन करें। कुछ मामला हाईकोर्ट में चल रहा है जिसको लेकर कहा गया कि वरिय पदाधिकारी के निर्देशानुसार कार्य को करें। उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने वेप्कौस कंपनी के लोगों को कहा कि आप काम चालू करें,और जल्द पुरा करें।
*ग्रामीणों ने साइफन को लेकर उपायुक्त से की सिकायत*
भीम बराज पर भंडरिया निवासी अवधेश कुमार सिंह, रामयश सिंह,संत कुमार सिंह,शोनु कुमार सिंह एवं अन्य ग्रामीणों ने जिला उपयुक्त दिनेश कुमार यादव से शिकायत किया कि बांई नहर के पास साइफन नहीं बनने के कारण लगभग 30 बीघा जमीन डूब क्षेत्र में तब्दील हो जा रहा है। जिससे हम किसानों के दोनों फसल नहीं हो पा रहा है। इस 30 बीघा जमीन से सैकड़ो परिवार जुड़े हुए हैं और फसल नहीं होने के कारण लोग भुखमरी के कगार पर हैं। इसलिए श्रीमान से निवेदन है कि नहर निर्माण कार्य पूर्ण होने से पहले साईफन निर्माण कार्य कराई जाए। वही उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने किसानों एवं ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाएगा। इन्हीं सभी समस्याओं को मैं देखने आया हूं। वहीं भंडरिया में नवनिर्मित आंगनवाड़ी भवन के बारे में भी कृष्ण कुमार सिंह के द्वारा शिकायत किया गया। जिस पर उपायुक्त ने कहा कि उसे भी जांच किया जाएगा।
वहीं निरीक्षण के दौरान एसपी अमन कुमार ने कहा कि कहीं भी बिना कारण अगर कार्यों में रोक-टोक किया जा रहा है तो पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल दिया जाएगा।
इस दौरान मुख्य रूप से गढ़वा एसपी अमन कुमार,एसी राज महेश्वरम, पलामू एलआरडीसी गौरांग गोप, पलामू कार्यपालक अभियंता जागेश्वर रजवार, गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, गढ़वा एसडीपीओ नीरज कुमार, कांडी बीडीओ सह सीओ राकेश सहाय, मझिआंव बीडीओ श्रीमती कनक,वेप्कौस इंजिनियर मैनक घोष,पुलिस निरीक्षक बृज कुमार, मझिआंव थाना प्रभारी ओम प्रकाश टोप्पो, कांडी थाना प्रभारी मोहम्मद अशफ़ाक सहित अन्य कई पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।
