झारखंड से लालदेव कुमार सिंह की रिपोर्ट
ATH NEWS 11:- दिनांक 05/10/2025 कोलुवा चौपारण , हजारीबाग निवासी, सेवारत जवान अमित सिंह का आकस्मिक निधन हो गया था, दिवंगत जवान का पार्थिव शरीर आज दिनांक 06/10/2025 को उनके पैतृक निवास कोलुवा चौपारण , हजारीबाग में पहुंचा एवं उनका पूरा राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया ।मुखाग्नि उनके पुत्र श्रीजल सिंह ने दी, इनका आकस्मिक निधन सभी को नम कर गई।अंतिम यात्रा में सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल हुए और भारत माता की जय वंदे मातरम, अमित सिंह अमर रहें नारों के साथ अंतिम विदाई दी गई। अमर जवान को ईश्वर श्रीचरणों में स्थान प्रदान करे।
अंतिम यात्रा में पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट एसोसिएशन के सदस्यों ने भी मौजूदगी दर्ज कराई, जिसमें मुख्य रूप से इटखोरी प्रखंड अध्यक्ष सियाराम सिंह, मयूरहंड प्रखंड उपाध्यक्ष राम किंकर सिंह, उपसचिव मनोज कुमार सिंह, चौपारण प्रखंड उपाध्यक्ष व सलाहकार विनोद सिंह, वरिष्ठ सलाहकार विंग कमांडर संजीव सिंह " रिटायर्ड", राम चंद्र सिंह, उदय सिंह अशोक सिंह, अशोक कुमार सिंह, श्याम सुंदर सिंह, नागेंद्र सिंह, शैलेश कुमार सिंह, मुकेश कुमार सिंह, कैलाश सिंह सुरेंद्र सिंह, राम ब्यास सिंह, करुणाकर सिंह, रामकुमार सिंह समेत कई पूर्व सैनिक व समाजसेवी शामिल थे।

