थाना लालगंज से रामजीत चौधरी की रिपोर्ट.
ATH NEWS 11 GROUP LALGANJ :-लालगंज थाना क्षेत्र के कुदरहा बाजार में रविवार सुबह एक लंगूर अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। इस दुर्घटना में लंगूर गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शी विनोद यादव ने घायल लंगूर को सड़क किनारे तड़पते देखा। उन्होंने तुरंत पशु चिकित्सक अजय चौधरी को बुलाया और लंगूर का प्राथमिक उपचार करवाया।
डॉक्टर चौधरी ने बताया कि लंगूर के पिछले दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई थीं, जिससे वह चलने में असमर्थ था। प्राथमिक उपचार के बावजूद उसकी हालत गंभीर बनी रही और लगभग एक घंटे बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर सुमित शुक्ला, शैलेश शुक्ला, विजय अग्रहरी, मनोज अग्रहरि, मुकेश अग्रहरि, श्यामू राजभर, कन्हैया सैनी, राम आशीष गोस्वामी, शिवा अग्रहरि, पंकज अग्रहरि, उमेश अग्रहरि, विनोद यादव, बंटी अग्रहरि, सत्यम, जोगिंदर, सुमित मद्धेशिया और सुंदरम सहित कई स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृत लंगूर को गाड़ी में रखकर नौरहनी घाट ले जाकर उसका अंतिम संस्कार किया।
इस घटना ने क्षेत्र में वन्यजीवों की सुरक्षा और सड़क पर तेज गति से चलने वाले वाहनों से होने वाले खतरों को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं।
