ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

पूजा ज्वेलर्स एंड बर्तन दुकान में हुई चोरी,सोने-चांदी का जेवर सहित लाखो का समान उड़ा ले गये चोर.




विश्रामपुर थाना से श्रवण कुमार रवि के रिपोर्ट .


विश्रामपुर नगर परिषद मुख्यालय के बाजार परिसर में स्थित पूजा ज्वेलर्स एंड बर्तन घर मे बीती रात चोरी हो गयी। चोर दुकान का शटर तोड़ कर अंदर प्रवेश किया। आलमीरा का ताला तोड़कर उसमे रखा सोने-चांदी के जेवर सहित लाखो का समान चुरा ले गये। जाते-जाते चोरो ने सीसी टीवी कैमरा भी तोड़ कर डीवीआर ले गये। घटना मंगलवार की आधी रात के बाद की है। दुकान के प्रो• बिगन प्रसाद सोनी ने बताया की बुधवार की सुबह चार बजे किसी ने बताया कि दुकान का शटर खुला है। जिसके बाद जा कर देखा तो चोरो ने दुकान का शटर तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना की लिखित आवेदन विश्रामपुर थाना प्रभारी को देकर कार्रवाई की मांग की है।बिगन सोनी ने कहा कि नगर परिषद द्वारा जगह-जगह लगाया गया सीसी टीवी कैमरा कई वर्षों से खराब पड़ा है। जिससे अपराधी भयमुक्त है। इधर विश्रामपुर एसडीपीओ आलोक कुमार टूटी,पुलिस निरीक्षक रामशीष पासवान पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। और जांच पड़ताल शुरू किया। वही पुलिस द्वारा घटना स्थल पर डॉग स्क्वायड भी मंगवाया गया है। पुलिस की माने तो जांच चल रही है। बहुत जल्द ही मामले की उद्भेदन करते हुये चोरो को गिरफ्तार किया जायेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post