ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

मोदी के नेतृत्व में बिहार में नीतीश की सरकार बनाने के लिए डेहरी से सोनू सिंह को जिताएं:- मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता.



 डेहरी से रिंटू सिंह की रिपोर्ट।                        


बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान डेहरी विधानसभा क्षेत्र में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में बिहार में नीतीश की सरकार  बनाने के लिए डेहरी से सोनू सिंह को विजई बनाएं।  उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब अपने हित और भविष्य को अच्छी तरह समझती है और वे वही सरकार चुनेंगी, जिसने वास्तव में राज्य की प्रगति के लिए काम किया है। रेखा गुप्ता ने कहा की राज्य का विकास केवल मोदी जी के नेतृत्व और नीतीश जी की सरकार में ही संभव है।

अपने संबोधन में रेखा गुप्ता ने बिना नाम लिए महागठबंधन और उसके नेताओं पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि कुछ नेता सिर्फ भीड़ इकट्ठा करते हैं, तीखे भाषण देते हैं और जनता की भावनाओं को भड़काते हैं, लेकिन असल समय आने पर जनता को छोड़कर विदेश चले जाते हैं।

उन्होंने कहा जो जनता को भड़काते हैं, अनाप-शनाप बोलते हैं, नफरत फैलाते हैं,मैं उन्हें बता दूं कि यह बिहार है, यहां जनता के दिलों पर राज करने वाला ही जननायक होता है। चुनाव खत्म होते ही ऐसे नालायक लोग विदेश छुट्टियां मनाने जाते हैं। जनता अपने हित को पहचानती है। कौन नायक है, कौन खलनायक और कौन नालायक जनता सब जानती है। मुख्यमंत्री ने बिहार के  डेहरी विधानसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो किया और उन्हें जिताने के लिए  मतदाताओं से अपील किया। सभा को एनडीए समर्थित लोजपा रामविलास के प्रत्याशी राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिह, सांसद अरुण भारती सहित कई अन्य नेताओं ने संबोधित किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post