ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

कलवारी सड़क हादसे में महिला का पैर टूटा, गंभीर रूप से घायल, कैली अस्पताल रेफर।

 


थाना लालगंज से रामजीत चौधरी की रिपोर्ट।


ATH NEWS 11 GROUP LALGANJ :-बस्ती जिले के कलवारी थाना के पानी टंकी के पास शुक्रवार दोपहर हुए एक सड़क हादसे में दुबौली निवासी 55 वर्षीय चम्पा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस दुर्घटना में उनका पैर बुरी तरह टूट गया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल रेफर किया गया। बाइक सवार अरविंद दूबे को हल्की चोटें आईं।


जानकारी के अनुसार, अरविंद दूबे अपनी भाभी चम्पा देवी को कलवारी से अपने घर दुबौली ले जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने ओवरटेक करने का प्रयास किया। इस प्रयास में अरविंद दूबे की बाइक अनियंत्रित होकर एक साइकिल सवार से टकरा गई।


टक्कर के कारण चम्पा देवी का पैर बुरी तरह टूट गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण स्वास्थ्य सेवक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत राहत और सहायता प्रदान की।

डॉ. त्रिपाठी ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कलवारी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने चम्पा देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें ओपेक चिकित्सालय कैली के लिए रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने डॉ. प्रेम त्रिपाठी की त्वरित कार्रवाई और मानवीय सेवा की सराहना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post