संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATHNEWS 11GROUP:-दिनांक 26/12/2025 को सूचना प्राप्त होते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शेरघाटी-01 गया, थानाध्यक्ष शेरघाटी, शेरघाटी थाना के अन्य पदाधिकारी कर्मी तत्काल घटनास्थल पर पहुँचे।
घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया गया तथा घटनास्थल को संरक्षित किया गया।मृतक का शव पोस्टमार्टम हेतु ए.एन.एम.सी.एच. गया भेजा गया।
शेरघाटी थाना द्वारा कांड सं०-523/25 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।वरीय पुलिस अधीक्षक, गया एवं नगर पुलिस अधीक्षक, गया ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
कांड के त्वरित उद्भेदन हेतु नगर पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, शेरघाटी-01 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
इस टीम में थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी शामिल किए गए। एफ.एस.एल.टीम, श्वान दस्ता एवं तकनीकी टीम को घटनास्थल पर साक्ष्य संकलन हेतु भेजा गया।
वरीय पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा गठित विशेष टीम को कांड के त्वरित कार्रवाई एवं गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
